PM बोले- बेटियों की शादी की उम्र 21 साल करने का प्रयास किया, आप देख रहे होंगे तकलीफ किसे हो रही

प्रयागराज, 21 दिसंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में 1000 करोड़ रुपए की राशि स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते में ट्रांसफर की और 202 टेक होम राशन प्लांट का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही कन्या सुमंगल योजना के तहत एक लाख से अधिक लाभार्थियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की। 'कन्या सुमंगला योजना' के शुभारंभ पर जनता को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "राज्य ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है। इस योजना से राज्य की बेटियों को लाभ होगा।"

Recommended Video

    PM Modi in Prayagraj: Girl Legal Marriage Age पर PM Modi का बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी
    uttar pradesh assembly election 2022 PM narendra modi prayagraj visit

    पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृशक्ति की प्रतीक मां गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की धरती रही है। आज ये तीर्थ नगरी नारी-शक्ति के इतने अद्भुत संगम की भी साक्षी बन रही है। यूपी में विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है। उत्तर प्रदेश के विकास की धारा अब किसी के रोकने से रूकने वाली नहीं है। यूपी की महिलाओं ने ठान लिया है कि अब वो पहले की सरकारों वाला दौर, वापस नहीं आने देंगी। डबल इंजन की सरकार ने यूपी की महिलाओं को जो सुरक्षा, सम्मान दिया है, वो अभूतपूर्व है।

    पीएम ने कहा, ''हमने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, अस्पतालों में डिलिवरी और गर्भावस्था के दौरान पोषण पर विशेष ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान 5 हज़ार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं ताकि वो उचित खान-पान का ध्यान रख सकें।'' बेटियां कोख में ही ना मारी जाएं, वो जन्म लें, इसके लिए हमने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। आज परिणाम ये है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''मैं महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों को आत्मनिर्भर भारत की चैंपियन मानता हूं, स्वयं सहायता समूह असल में राष्ट्र सहायता समूह है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 2014 से पहले के 5 साल में जितनी मदद दी गई, बीते 7 साल में उसमें लगभग 13 गुना बढ़ोतरी की गई है।''

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अधिकांश लाभार्थी वे लड़कियां हैं जिनका कुछ समय पहले तक खाता भी नहीं था। लेकिन आज उनके पास डिजिटल बैंकिंग की ताकत है। अब यूपी की बेटियों ने फैसला किया है कि वे पिछली सरकारों को सत्ता में नहीं आने देंगे। पीएम ने कहा कि बेटियों के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है। देश ये फैसला बेटियों के लिए कर रहा है लेकिन किसको इससे तकलीफ हो रही है ये सब देख रहे हैं।

    महिला सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की आधी आबादी जिस अधिकार को पाने के लिए आजादी के बाद से इंतजार कर रही थी, वो उनका अधिकार 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने दिलाया है। सीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान के लिए है। पीएम ने 2014 से 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के साथ आधी आबादी को आगे बढ़ाने का काम किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+