UP TET 2019 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 नवंबर से शुरू, जानें फॉर्म भरने से जुड़े बदलाव
प्रयागराज। एक नवंबर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षण (यूपीटीईटी) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेना चाहते है वह उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर यूपीटीईटी एग्जाम यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बता दें कि यूपीटीईटी के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 1 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षाओं के लिए छात्रों को अलग-अलग फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा। एक ही फॉर्म के जरिए दोनों पेपर का विकल्प भरकर परीक्षा दे सकेंगे। लेकिन दोनों परीक्षाओं के लिए फीस अलग-अलग देनी होगी। साथ ही प्रवेश पत्र भी अलग-अलग मिलेगा। आपको बता दें कि एक बार आवेदन फार्म जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी पंजीकरण को फाइनल सेव करने से पूर्व ऑनलाइन अंकित प्रविष्टियों का अभिलेखों से मिलान कर लें।
एनआईसी की ओर से जारी वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in/ पर पंजीकरण फार्म, आवेदन शुल्क जमा करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का लिंक एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध है। आपको बता दें कि आवेदन ऑनलाइन माध्यम के अतिरिक्त किसी दूसरे माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क जमा किए जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन के सभी चरणों शैक्षिक अर्हता, फोटो, हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पूरा करने के बाद ही आवेदन पूर्ण एवं स्वीकार किया जाएगा। अधूरे आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि - 01 नवंबर
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि- 20 नवंबर
निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 21 नवंबर
ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने एवं पूर्ण आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि- 22 नवंबर
यूपीटीईटी 2019 के एडमिट कार्ड- 12 दिसंबर
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)- 2019 परीक्षा तिथि- 22 दिसंबर












Click it and Unblock the Notifications