UPTET 2019: यूपी टीईटी ने परीक्षा तारीख का नोटिफिकेशन किया जारी, जानिए किस दिन होगी परीक्षा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी 2019) ने आवेदन करने से लेकर परीक्षा तिथि का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूपी टीईटी 2019 की परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार 1 नवंबर 2019 से आवेदन कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा 22 दिसंबर को संपन्न होगी और 21 जनवरी 2020 को इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

UPTET 2019: Basic Education Department has notification out the exam date for UP TET 2019

विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के लिए 1 नवंबर 2019 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उनको आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2019 तय की गई है। अभ्यर्थी 21 नवंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे और 22 नवंबर को पूरे किए गए आवेदन का प्रिंट ले सकेंगे। 12 दिसंबर 2019 तक प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

वहीं, परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को सभी जिलों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। कक्षा 1 से 5 के लिए पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा 6 से 8 के लिए दूसली पाली दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी। विभाग के अनुसार, 22 दिसंबर को परीक्षा होने के चार दिन बाद 26 दिसंबर को इसकी आंसर-की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। अभ्यर्थी 30 दिसंबर तक इस पर आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। फिर आपत्तियों का निस्तारण कर 16 जनवरी 2020 को अंतिम रूप से संशोधित आंसर-की जारी कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+