UPPSC Pre 2021 Result: यूपी पीसीएस प्री का रिजल्ट घोषित, 7688 अभ्यर्थी सफल
प्रयागराज, 01 दिसंबर: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने UPPCS Pre 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पीसीएस प्री 2021 की परीक्षा के लिए 6 लाख 91 हजार 576 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में इस बार कुल 3 लाख 21 हजार 273 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 7688 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूपी लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

23 अक्टूबर को आयोजित हुई थी परीक्षा
23 अक्टूबर को 31 जिलों के 1505 केंद्रों पर पीसीएस प्री परीक्षा आयोजित हुई थी। पीसीएस 2021 में कुल 678 पदों पर नियुक्ति होनी है। साथ ही सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी के 16 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए 296 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। मेंस परीक्षा के लिए विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी।
अभ्यर्थी ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर पीसीएस रिजल्ट 2021 के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें आप अपना रोल नंबर देख सकते हैं। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करने के साथ इसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications