UPPSC: असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती-2018 का प्रवेश पत्र जारी, 6 मार्च को परीक्षा

Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती- 2018 के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। असिस्टेंट रजिस्ट्रार की परीक्षा 6 मार्च को होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड, जन्मतिथि व रजिस्ट्रेशन नंबर से डाउनलोड कर सकते हैं। अथवा नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सीधे आयोग की वेबसाइट पर जाये और एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया पूरी करें।

uppsc assistant registrar 2018 Download Admit Card

एडमिट कार्ड जारी करते हुए आयोग के सचिव जगदीश ने बताया की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराहन 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले। जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में फोटो नहीं छपी है वह दो फोटो के साथ लोक सेवा आयोग के प्रयागराज स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

यहां डाउनलोड करे एडमिट कार्ड
असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाएं। यहां आपको असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती के एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक मुख्य पेज पर ही दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। आपसे यहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और जेंडर पूछेगा। साथ ही वेरीफिकेशन कोड नीचे दिया होगा। कॉलम में सभी जानकारी भरे और डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करे। आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+