UPPCS 2021: सेल्फ स्टडी के जरिए भाई-बहन ने हासिल की सफलता, विवेक तीसरे तो संध्या पहले प्रयास में बनी SDM

UPPCS 2021: सेल्फ स्टडी के जरिए भाई-बहन ने हासिल की सफलता, विवेक तीसरे तो संध्या पहले प्रयास में बनी SDM

uppcs 2021 success story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 (uppsc pcs result 2021) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार परीक्षार्थियों को काफी लंबे वक्त से था। जैसे ही पीसीएस 2021 (pcs 2021) का परिणाम जारी हुई तो प्रयागराज (Prayagraj) जिले का तेंदुआ कला गांव चर्चा का केंद्र बन गया। दरअसल, तेंदुआ कला गांव निवासी दो सगे भाई-बहन ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आइए जानते है विवेक कुमार सिंह और संध्या सिंह की सक्सेस स्टोरी।

uppcs 2021 success story: Vivek Kumar Singh and Sandhya Singh became SDM

सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक विवेक कुमार सिंह ने तीसरे प्रयास में 8वां स्थान हासिल किया है। तो वहीं, उनकी छोटी बहन संध्य सिंह ने पहले ही प्रयास में 12 वां रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बन गईं। हालांकि, सबसे ज्यादा खास बात यह है कि संध्या और विवेक ने बगैर किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के जरिए यह मुकाम हासिल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीएस का जब परिणाम घोषित हुआ तो दोनों भाई-बहन नैनी में थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में विवेक सिंह ने कि कहा कि हमने बचपन से ही सिर्फ प्रशासनिक अफसर बनने का सपना देखा था। जो आज पूरा हो गया। तो वहीं, अब उनके घर में जश्न का माहौल है।

गांव में प्राइवेट स्कूल चलाते हैं विकेक के माता-पिता
विवेक कुमार सिंह और संध्या के माता-पिता गांव में रहते हैं और प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। विवेक और संध्या के पिता कृष्ण कुमार सिंह का सपना था कि बच्चे बड़े होकर अफसर बनें और यह सपना आज पूरा भी हो गया। वहीं, विवेक बताते है कि वो पीसीएस-2020 के इंटरव्यू में भी शामिल हुए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा भी दी है। हालांकि, अब पीसीएस परीक्षा पास करने के बाद वो बहुत ज्यादा खुश है।

भाई-बहन ने यहां से की पढ़ाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक ने ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर, प्रयागराज से इंटर की। इसके बाद आकेजीआईटी कॉलेज गाजियाबाद से बीटेक किया। तो वहीं, संध्या ने माधव ज्ञान केंद्र नैनी से इंटर करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। पीसीएस परीक्षा में विवेक और उनकी बहन संध्या ने अंग्रेजी माध्यम चुना था और अंग्रेजी से परीक्षा में शामिल हुए। विवेक ने भूगोल और संध्या ने राजनीति विज्ञान विषय के साथ परीक्षा दी थी।

सेल्फ स्टडी से क्रेक किया PCS एग्जाम
विवेक कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया, हमने कोई कोचिंग नहीं की थी। सेल्फ स्टडी और ग्रुप डिस्कसन को अपना हथियार बनाया। हम दोनों आपस में ही डिफरेंट टॉपिक्स पर डिस्कस किया करते थे। इससे जो टॉपिक मेरा कमजोर होता था। वो तैयार हो जाता है। मेरी बहन संख्या भी अपने कमजोर टॉपिक्स पर हमसे पढ़ लिया करती थी। इतना ही नहीं, एक-दूसरे को मोटिवेशन भी करते थे। इस दौरान विवेक और संध्या का कहना है कि जो लोग भी तैयारी करते हैं, अगर वह एकाग्र होकर तैयारी करें तो निश्चित तौर पर उन्हें सफलता मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+