LIVE Prayagraj Nikay Chunav Result 2023: गणेश केसरवानी बने प्रयागराज के मेयर, सपा रह गई पीछे
Prayagraj Chunav Result 2023 Live Updates:- प्रयागराज नगर निगम में मेयर पद के लिए बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला। यहां देखें लाइव अपडेट्स।

Prayagraj nagar nikay chunav 2023: प्रयागराज जिले में महापौर की कुर्सी पर किसी एक दल का कब्जा नहीं रहा है, हालांकि एक समीकरण यह भी है कि अब तक हुए 5 नगर निगम चुनावों में सामान्य वर्ग के प्रत्याशी ही जीते हैं। इस बार एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को मैदान में उतारा है, वहीं समाजवादी पार्टी ने अजय श्रीवास्तव और कांग्रेस ने प्रभा शंकर मिश्रा को मैदान में उतारा है। इसके अलावा सईद अहमद को बहुजन समाज पार्टी और मोहम्मद कादिर को आम आदमी पार्टी से मैदान में हैं। प्रयागराज में बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। प्रयागराज में मतगणना प्रारंभ हो गई है। ऐसे में प्रयागराज नगर निगम चुनाव की मतगणना से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।
लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
up nagar nigam chunav result: बीजेपी मंत्री के वार्ड में बीजेपी प्रत्याशी की हार
प्रयागराज के वार्ड 80 में भारतीय जनता पार्टी की हार हो गई है। इस वार्ड में निर्दल प्रत्याशी कुसुम लता जीत गई हैं। इसी वार्ड में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का घर है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि अपने वार्ड में भी बीजेपी प्रत्याशी काे नहीं जीत हासिल करवा पाए। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी का टिकट कटने के बाद से ही नंदी के चाहने वाले काफी नाराज थे।
up panchayat election result: प्रयागराज में बीजेपी कार्यालय में जश्न
प्रयागराज में भाजपा के प्रत्याशी गणेश केशरवानी जीत के करीब पहुंच गए हैं। ऐसे में बीजेपी कार्यालय में जश्न का महौल देखने को मिल रहा है। अबतक बीजेपी के प्रत्याशी गणेश केशरवानी को 142333 वोट, सपा के अजय श्रीवास्तव को 64698 और बसपा के सईद अहमद को 23945 वोट मिले हैं।

up nagar nikay chunav result: अतीक अहमद के वॉर्ड बीजेपी प्रत्याशी की हार
प्रयागराज नगर निगम वार्ड 44 चकिया में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी जहां आरा ने 2057 वोट पाकर जीत हासिल की हैं। इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी और सपा के बीच टक्कर देखी जा रही थी, हालांकि परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विजयी हुईं। यह भी बता दें कि अतीक अहमद का घर इसी वार्ड में आता है।

up nagar panchayat chunav result: गणेश केसरवानी बढ़ रहे जीत की ओर
प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गणेश केसरवानी अपने प्रतिद्वंदी के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव से 67,420 मतों से आगे चल रहे हैं। गणेश केसरवानी को अब तक 123704 वोट मिले हैं जबकी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव को 56284 मत मिले हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर बसपा और चौथे नंबर पर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पांचवें नंबर पर हैं।
up nikay chunav result: प्रयागराज में बीजेपी प्रत्याशी चल रहे आगे
प्रयागराज में मतगणना प्रारंभ होने के बाद पहले राउंड से ही बीजेपी के प्रत्याशी गणेश केसरवानी बढ़त बनाए हुए हैं जो अभी भी बनी है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं। छठें राउंड में गणेश केशरवानी को 67470 और सपा के अजय कुमार श्रीवास्तव को 37674 वोट मिले। इसी तरह बसपा के सईद अहमद को 11443, कांग्रेस के प्रभा शंकर मिश्र को 10258 व आम आदमी पार्टी के मो. कादिर को 3534 वोट मिले हैं।
up nagar nikay chunav result: प्रयागराज में बीजेपी चल रही आगे
प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी आगे बढ़त बनाए हुए हैं। चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी गणेश केसरवानी को 45881 वोट मिले हैं जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय कृष्ण श्रीवास्तव 21003 और कांग्रेस के प्रभा शंकर मिश्र को 6623 वोट मिले हैं।
up nagar panchayat chunav result: बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी चल रहे हैं आगे
प्रयागराज निकाय चुनाव मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गणेश केसरवानी चल रहे हैं आगे। गणेश केसरवानी को अभी तक 23470 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी से अजय श्रीवास्तव हैं। अजय श्रीवास्तव को 10196 और कांग्रेस के प्रभा शंकर मिश्र को 3299 वोट मिले हैं।
up nagar nigam chunav result: बीजेपी प्रत्याशी गणेश केशरवानी आगे
प्रयागराज में बीजेपी प्रत्याशी गणेश केशरवानी आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को अबतक 11897 वोट मिले हैं, जबकी सपा दूसरे और कांग्रेस के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं। सपा के प्रत्याशी को 5026 वोट तो कांग्रेस की प्रभा शंकर मिश्रा को 1532 वोट मिले हैं।
प्रयागराज में भाजपा प्रत्याशी आगे
प्रयागराज नगर निकाय चुनाव में मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गणेश केसरवानी पहले राउंड में आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी करीब 800 वोटों से आगे चल रहे हैं वहीं दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव भी तेजी से बढ़त बनाए हुए हैं।
स्ट्रांग रूम खोलते समय होगी वीडियोग्राफी
प्रयागराज की मुंडेरा मंडी में मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना के लिए यहां 900 कर्मियों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर तक नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। साथ ही यह भी बता दें कि करीब आधे घंटे में प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
पोस्टल बैलट की गिनती के लिए लगाई जाएंगी 17 टेबल
प्रयागराज नगर निकाय चुनाव के मतगणना के लिए मुंडेरा में स्थित कृषि उत्पादन मंडी में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मंडी में कई प्रत्याशी और उनके एजेंट पहुंच चुके हैं जो कि कुछ लोग अभी आ रहे हैं। ईवीएम में पड़े मतों की गिनती के लिए 56-56 टेबल बनाए गए हैं, वहीं पोस्टल बैलट की गिनती के लिए 17 टेबल बनाए गए हैं।
इस समय तक साफ हो जाएगी तस्वीर
प्रयागराज में निकाय चुनाव की मतगणना 56-56 टेबलों पर की जाएगी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि दोपहर तक प्रयागराज में महापौर के परिणाम की तस्वीर साफ हो जाएगी। उसके बाद उसी रुझान के अनुसार आगे रिजल्ट भी आएंगे। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि प्रयागराज में महापौर का परिणाम दोपहर 3 बजे तक या उसके आसपास फाइनल हो जाएगा।
हर छोटी-बड़ी घटना की होगी वीडियोग्राफी
प्रयागराज के मुंडेरा मंडी में प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की चहलकदमी सुबह से ही दिखाई दे रही है। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा आसपास में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे हर गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड होती है। यह भी बताया गया कि आरओ के साथ एक वीडियोग्राफी भी मौजूद रहेंगे जो उनके द्वारा दिए गए निर्देश पर किसी भी छोटी बड़ी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करेंगे।
विजय जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई
अधिकारियों द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि जीतने के बाद कोई भी प्रत्याशी या प्रत्याशियों के समर्थक विजय जुलूस, आतिशबाजी, डांस आदि नहीं करेंगे। यदि किसी प्रत्याशी व उनके समर्थकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी मतगणना केंद्र से सीधे अपने घर जाएंगे।इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए क्यूआरटी भी बनाई गई है।
मुंडेरा मंडी के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
प्रयागराज में निकाय चुनाव की मतगणना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल मुंडेरा मंडी के आसपास शुक्रवार रात ही बैरिकेडिंग कर दी गई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडी के अंदर और बाहर पुलिस, पीएसी समेत आरएएफ को तैनात कर दिया गया है। मुडेरा मंडी और उसके आसपास का इलाका शुक्रवार रात से छावनी में तब्दील हो गया है।
सुबह 07.30 बजे खोला जाएगा स्ट्रांग रूम
महापौर पद के सभी प्रत्याशियों, पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों, अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों और सदस्य पद के सभी प्रत्याशियों को अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को सूचित किया गया कि मतगणना को ध्यान में रखते हुए स्ट्रांग रूम को शनिवार सुबह 07.30 बजे खोला जाएगा। ऐसे में सुबह 07.30 बजे ईवीएम निकासी व मतगणना प्रक्रिया के दौरान सभी प्रत्याशी स्वयं या अपने एजेंट के माध्यम से नियत समय पर उपस्थित रहें।
मुंडेरा मंडी में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
प्रयागराज में नगर निकाय चुनाव की शनिवार को होने वाली मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों की शुक्रवार को अधिकारियों ने समीक्षा की। मतगणना स्थल पर अधिकारी पहुंचे और प्रत्याशियों व उनके एजेंटों से बातचीत किए। ज्ञात हो कि प्रयागराज की मुंडेरा मंडी में शनिवार सुबह 8 बजे से नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होगी।
More From
-
Bengal Election 2026: '2026 में गिरेगी दिल्ली की सरकार' मालदा में दीदी ने अमित शाह को दिया खुला चैलेंज -
Tamil Nadu चुनाव से आउट क्यों हुए अन्नामलाई? टिकट नहीं मिला या कुछ और है वजह, तोड़ी चुप्पी -
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Professor Alok Khare कौन हैं? BJP नेता Madhvi लता को 'सेक्सी' बताया, खुद को कहा- 'मैं खतरों का खिलाड़ी' -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां













Click it and Unblock the Notifications