यूपी: 3307 पदों वाली दारोगा भर्ती का फाइनल रिजल्ट आज, ऐसे देखें
Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आज 2016 में शुरू की गई दारोगा भर्ती का रिजल्ट जारी करेगा। इस भर्ती में 3307 पद हैं और बीते दिनों इस भर्ती की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि रिजल्ट तैयार कर लिया गया है और अंतिम परिणाम गुरूवार को जारी कर दिया जायेगा। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारी वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

गौरतलब है कि अखिलेश सरकार के दौरान 2016 में शुरू हुई 3307 पदों वाली यूपी दारोगा भर्ती विभिन्न कारणों से मंद गति से चल रही थी और अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा के बाद अब भर्ती प्रक्रिया पूरी होने जा रही है। भर्ती से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। रिजल्ट भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। जिसके लिए मुख्यपेज पर ही नया लिंक जारी किया जायेगा।
भर्ती के बारे में
यह भर्ती 16 जून 2016 को शुरू हुई थी। 25 जून से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे और 24 जुलाई तक आवेदन फार्म अभ्यर्थियों ने भरा था। यूपी में सत्ता परिवर्तन के बाद योगी सरकार ने जुलाई 2017 में लिखित परीक्षा का आयोजन कराया था। 17 जुलाई से परीक्षा शुरू हुई, लेकिन नकल माफियाओं ने परीक्षा की सुरक्षा में सेंध लगा दी थी। पेपर लीक होने के बाद पूरी लिखित परीक्षा निरस्त कर दी गई। लगभग 5 महीने के लंबे इंतजार के बाद 12 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। 9 जनवरी 2018 को लिखित परीक्षा की आंसर की जारी हुई। अभ्यर्थियों द्वारा आपत्तियां दर्ज करने के बाद बोर्ड ने 31 मार्च को फिर से रिवाइज्ड आंसर की जारी की और उसके बाद लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए अभिलेखों की संवीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा के लिये अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। फिलहाल आज इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया जायेगा।
कितने हैं पद
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की यूपीएसआई भर्ती परीक्षा 2016 में में कुल 3307 पद हैं। इस भर्ती में दारोगा (सब इंस्पेक्टर) के 2400 पद हैं। जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए दारोगा के 600 से पद अलग से सृजित हैं। जिनमें- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष)- 2400 पद। उपनिरीक्षक (महिला)- 600 पद, पीएसी प्लाटून कमांडर- 210 पद वअग्निशमन सेकेंड क्लास आफिसर- 97 पद हैं।












Click it and Unblock the Notifications