यूपी पुलिस SI-ASI भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर देखें परिणाम
Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2016 में शुरू की गयी 760 पदों वाली एसआई व एएसआई भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है, जहां से अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सभी सफल उम्मीदवारों को अब अभिलेखों की संविक्षा व शारीरिक मानक हेतु बुलाया जायेगा। जिसके लिये वेबसाइट पर ही एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुरूष वर्ग में 1861 अभ्यर्थी सभी विषय में 50 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर सफल रहे। जबकि महिलाओं में 85 अभ्यर्थी सफल हुई हैं।

इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की यूपी एसआई, एएसआई भर्ती परीक्षा 2016 में कुल 760 पद हैं । इस भर्ती में दारोगा (सब इंस्पेक्टर कॉन्फीडेंसल) के 170 पद हैं। जिनमें से महिला अभ्यर्थियों के लिये 34 पद आरक्षित हैं, जबकि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर क्लर्क के 303 पुरूष पद व 75 महिला पद हैं। वहीं, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एकाउंटस में 170 पद पुरूष संवर्ग व 42 पद महिला संवर्ग के लिये हैं। इस भर्ती के लिये 23 दिसंबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जबकि 1 जनवरी 2017 से इसके लिये आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 22 दिसंबर 2018 को इस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। जबकि 3 जनवरी को लिखित परीक्षा की आन्सर की जारी हुई थी और अब इस लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है।
यहां देखें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए आप सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट -http://uppbpb.gov.in/ पर जायें। यहां आपको महिला व पुरूष दोनों भर्ती के अलग अलग रिजल्ट के लिंक दिखाई पड़ेंगे। इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें। रिजल्ट पीडीएफ फाइल के तौर पर अपलोड किया गया है, जिसे आप इसे डाउनलोड कर अगले चरण के लिये चयनित अभ्यर्थियों की सूची देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications