UP News: पिता ने दो बेटियों को चाकू से गोदकर मार डाला, फिर पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर दे दी जान

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। प्रयागराज जनपद में रविवार को एक पिता ने अपने दो बेटियों की हत्या करने के बाद फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।

यह पूरा मामला प्रयागराज जनपद के धूमनगनगंज थाना क्षेत्र के रमन का पूरवा का है। बताया जा रहा है कि यहां 30 वर्षीय मनीष प्रजापति नामक एक युवक अपने परिवार के साथ रहता था। मनीष ठेका लेकर पेंटिंग का काम करता था। उसके परिवार में नैंसी और खुशबू नाम की दो बेटियां तथा उसकी पत्नी संगीता भी थी।

up-news-father-stabbed-two-daughters-to-death-prayagraj-police-news-taja-samachar

बताया जा रहा है कि जिस समय पति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया उस समय उसकी पत्नी बाजार में सामान लेने के लिए गई थी। पति द्वारा पत्नी को फोन करके उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी ली गई और उसके बाद उसने बेटियों की हत्या की फिर खुद भी आत्महत्या कर लिया।

पत्नी बाजार से वापस लौट कर आई तो उसने देखा कि उसकी दोनों बेटियों का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दिया गया था। घर में चारों तरफ खून ही खून दिखाई दे रहा था। वही उसका पति फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

घटना देखने के बाद पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। पत्नी की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागे दौड़े उसके घर पहुचे। अंदर का नजारा देखकर वे हैरान रह गए। उसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी पहुंची।

अधिकारियों द्वारा बताया गया की संभावना जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के चलते शख्स द्वारा ऐसा कदम उठाया गया है। बेटियों और उनके पिता की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा संभावना जताई जा रही है कि सोते समय दोनों बेटियों का मनीष सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत दिया। बेटियों की हत्या करने के बाद मनीष पत्नी की साड़ी से पंखे के हुक के सहारे लटक कर आत्महत्या कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+