UP Board Result 2019: 10वीं और 12वीं के नतीजे आज, कोई दिक्कत तो यहां करें शिकायत
Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परीषद (UPMSP) शनिवार दोपहर 12.30 बजे तक 10वीं और 12वीं के परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। ये नतीजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए यूपी बोर्ड ने मुख्यालय और पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में परीक्षार्थी ग्रीवांस सेल (सहायता कक्ष) का गठन किया है। यह सहायता कक्ष परीक्षार्थियों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करेंगे।

सचिव नीना श्रीवास्तव ने दी जानकारी
यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली के क्षेत्रीय कार्यालयों में परीक्षार्थी ग्रीवांस सेल 27 अप्रैल से शुरू हो जाएगा, जो 29 मई तक प्रभावी रहेगा। बताया कि मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए अलग-अलग फोन नंबर और ई-मेल जारी किए गए है। परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं से संबंधित अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। प्रयागराज स्थित मुख्यालय के लिए फोन नंबर 0532-2623182 और ई-मेल upmsp.rediffmail.com, प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के लिए फोन नंबर 0532-2423265 और ई-मेल [email protected], वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के लिए फोन नंबर 0542-2509990 और ई-मेल [email protected]।

फोन नंबर और ई-मेल पर मिलेगी जानकारी
वहीं क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के लिए फोन नंबर 0551-2205271 और ई-मेल [email protected], क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के लिए फोन नंबर 0121-2660742 और ई-मेल [email protected], क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के लिए फोन नंबर 0581-2576494 और ई-मेल [email protected] पर परीक्षार्थी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

समय से पहले शुरू होई थी बोर्ड परीक्षा
बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय से पहले आयोजित की गई थीं। ये 7 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चली थीं। इस बार की परीक्षाओं में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में इस बार करीब 32 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वहीं इंटरमीडिएट के लिए 26 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। छात्र महीनों से इस समय का इंतजार कर रहे थे जब उनकी जिज्ञासा शांत होगी।
ये भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश की सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications