ठंड के कारण यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं स्थागित कर दी गई है। यूपी में भारी ठंड के कारण इन परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा है। इस बावत बोर्ड की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है और सभी जिला विद्वालय निरीक्षकों को परीक्षाएं स्थागित करने का आदेश लागू करने को कहा गया है। हालांकि स्थगित परीक्षाएं कब से होंगी, अभी इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है और न ही बोर्ड की ओर से अभी कोई नयी तारीखों का ऐलान किया गया है। संभावना है कि ठंड को देखते हुए ही नए आदेश जारी किए जाएंगे।

up board practical exam postponed due to cold wave

15 दिसंबर को शुरू हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड 2020 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा इसी वर्ष 15 दिसंबर से शुरू हुई थी और 13 जनवरी 2020 तक होनी थी। इस बार बोर्ड दो चरणों में प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। पहला चरण 15 दिसंबर से 29 दिसंबर 2019 तक होगा। जिसकी परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गयी है। जबकि दूसरा चरण 30 दिसंबर 2019 से 13 जनवरी 2020 तक होगा, जो अपनी नियत तिथि पर ही सम्पन्न कराया जायेगा। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही स्थगित हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि की घोषणा की जाएंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा में पिछली बार की तरह इस वर्ष भी आन्तरिक मूल्यांकन होगा। 13 जनवरी 2020 को प्रयोगात्मक परीक्षा खत्म होगी। जिसके बाद 18 फरवरी 2020 में बोर्ड की लिखित परीक्षा शुरू होगी।

किस जिले में कब होगी परीक्षा

पहला चरण

15 दिसंबर से 29 दिसंबर 2019
जिला- आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल होंगे.

दूसरा चरण

30 दिसंबर से 13 जनवरी 2020
जिला- अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में परीक्षाएं आयोजित होंगीं. ।

ये रहेगा नियम

इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा में अंकों का वितरण पिछले वर्ष की तरह बदली हुई प्रणाली से होगा। विद्यालयों में तैनात अध्यापक भी 50 प्रतिशत अंक आंतरिक शैक्षिक क्रियाकलापों पर देंगे। जबकि वाह्य मूल्यांकन के लिये आये शिक्षक भी 50 प्रतिशत अंक देंगे। यानी की बोर्ड की स्टूडेंट्स को निर्धारित पूर्णाक में से पचास प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक व बचा पचास प्रतिशत अंक वाह्य परीक्षक द्वारा दिया जायेगा। बोर्ड सचिव के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर होंगी। किसी भी जानकारी के लिये परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+