केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रयागराज में किया 'स्वच्छ भारत मिशन 2.0' का शुभारंभ
प्रयागराज, 01 अक्टूबर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आज से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलने वाले एक महीने के राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छ भारत मिशन' का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम की शुरुआत के लिए संगम नगरी से अच्छी जगह नहीं हो सकती। अनुराग ठाकुर ने अपील की कि सभी लोग इस एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस प्रोगाम में हिस्सा जरूर लें।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज से 31 अक्टूबर तक देश के हर ज़िले, हर गांव और हर पंचायत में अभियान चलेगा। हर दिन आकलन होगा कि किस पंचायत के किस गांव ने सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया है। महात्मा गांधी के संदेश को आजादी के बाद की सरकारें भूलती चली गईं। स्वच्छता से गंदगी की ओर ले जाना शुरू हो गया। काश वो सोच लगातार चलती रही होती तो आज हमें ये अभियान नहीं करना होता, लेकिन अभी भी देरी नहीं हुई है।
बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 और अमृत 2.0 प्रोग्राम की शुक्रवार को शुरुआत की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को मजबूती देने का बीड़ा अब नई पीढ़ी ने उठा लिया है। आज बच्चे चॉकलेट के रैपर फेंकते नहीं, बल्कि जेब में रख लेते हैं और गंदगी फैलाने पर बड़ों को भी टोकते हैं। पीएम ने कहा कि साफ-सफाई के मामले में युवा पहल कर रहे हैं। कुछ वेस्ट से भी कमाई कर रहे हैं तो कई जागरुकता फैला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications