Umesh Pal Hatyakand: अतीक के करीबी माशूकउद्दीन और कवी अहमद का घर हुआ 'जमींदोज', PDA ने चलाया बुलडोजर

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अतीक अहमद के सहयोगी माशूकउद्दीन और कवी अहमद के मकान को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई दौरान मौके पर बड़ी सख्या में फोर्स तैनात रही।

Umesh Pal Hatyakand

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड के बाद अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अतीक अहमद के दो और सहयोगियों की संपत्तियों जमींदोज कर दिया। पीडीए ने कवी अहमद के सरायअकिल स्थित मकान को ध्वस्त कर दिया। तो वहीं, अतीक के करीबी और फंडिंग करने के आरोप में पुरामुफ्ती में असरौली के प्रधान माशूकउद्दीन के घर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई दौरान मौके पर बड़ी सख्या में फोर्स तैनात रही।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अतीक अहमद के करीबी सहयोगी की संपत्तियों को गिराना शुरू किया। इस क्रम में शुक्रवार को पीडीए ने अतीक अहमद के करीबी माशूकउद्दीन के घर पर बुलडोजर चलाया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, माशूकउद्दीन पर प्रयागराज के धूमनगंज, पुरामुफ्ती और कर्नलगंज थाने में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसमें गुंडा एक्ट, हत्या का प्रयास, लूट डकैती समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। बता दें, माशूकउद्दीन माफिया अतीक अहमद का बेहद खास है।

मशूकउद्दीन, अतीक अहमद के गुर्गों को फंड उपलब्ध कराता है। तो वहीं, शुक्रवार को पीडीए द्वारा हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। माशूकउद्दीन के साथ ही कौशांबी के भखंडा में राजू पाल हत्याकांड के आरोपी कवी अहमद के मकान पर भी बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। बता दें, उमेश पाल और उनके दो गनर की हत्या के बाद सरकार किसी भी दशा में माफिया को माफ करने के मूड़ में नहीं है। बुलडोजर की कार्रवाई तेजी से चल रही है।

Recommended Video

    उमेश पाल हत्याकांड: फाइनेंसर के नवनिर्मित मकान पर कहर बनकर टूटा बाबा का बुलडोजर

    पहले जफर का मकान गिराया गया जो चकिया में है। इसी में अतीक की पत्नी बच्चों के साथ रहती थी। इसके बाद शूटरों को असलहा मुहैया कराने वाले सफदर अली के चकिया साठ फीट रोड स्थित मकान को गिराया गया। इसके बाद पुरामुफ्ती इलाके में असरौली में ग्राम प्रधाम माशूकउद्दीन के मकान को गिराया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+