प्रयागराज: शौचालय में बम फटने से दो बच्चों की मौत, एक की हालत नाजुक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार को बड़ा हादासा हुआ। सरकारी शौचालय के पास खेल रहे तीन बच्चे बम फटने से उसकी जद में आ गए। दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत अस्पताल में बेहद ही नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू हुई। हालांकि, बम के बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है।

जर्जर हो चुका है शौचालय

जर्जर हो चुका है शौचालय

घटना सरायइनायत थाना क्षेत्र के ककरा दुबावल गांव की है। यहां जर्जर हो चुके सरकारी शौचालय में इस्तेमाल में न होने के कारण बच्चे खेल कूदा करते थे। मंगलवार को शौचालय के बगल में सोनम (6) पुत्री राजेश बिंद, आयुष (6) पुत्र संजय बिंद और विजय (4) पुत्र शिवपूजन दोपहर में लुकाछिपी खेल रहे थे। इसी दौरान शौचालय में तेज बिस्फोट हुआ और धमाके की चपेट में आने से तीनों बच्चे लहूलुहान हो गए। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो सामने का हाल देखकर उनके भी होश उड़ गए। बच्चे पूरी तरह से खून से सने हुए थे। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

दो बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

इस दुर्घटना में सोनम को जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर परिजन पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि आयुष व विजय को इलाज के लिए शहर के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, विजय की भी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आयुष अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। मृतक सोनम के पिता मजदूरी करते हैं और वह दो बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। आयुष के पिता बंग्लूरू में काम करते हैं और वह दो बहनों के बीच अकेला भाई था, जबकि विजय के पिता किसान हैं और दो भाई और एक बहन में वह सबसे छोटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+