गाड़ी का चालान काटने पर दारोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फाड़ डाली वर्दी

Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गाड़ी का चालान काटना एक दारोगा को भारी पड़ गया। गाड़ी पर बैठे दबंगों ने फोन कर अपने दर्जनों सार्थियों को बुला लिया और फिर दौड़ाकर दारोगा की पिटाई की और उसकी वर्दी तक फाड़ डाली गई। आश्चर्य की बात यह रही कि यह पूरी घटना शहर के सबसे व्यस्ततम सिविल लाइंस इलाके में हुई, जहां कड़ी सुरक्षा के साथ हमेशा पुलिस मौजूद रहती थी, लेकिन घटना के दौरान ना तो ट्रैफिक पुलिस के दारोगा की मदद के लिए पुलिस पहुंची और ना ही वहां मौजूद लोगों ने दारोगा की मदद करने की जहमत उठाई। मामले में दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है मामला?

क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश यातायात पुलिस में उमाशंकर त्रिपाठी एसआई पद पर कार्यरत हैं। मौजूदा समय में वह प्रयागराज जिले में तैनात हैं। शनिवार की दोपहर वह अपनी टीम के साथ सिविल लाइंस इलाके में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जांच के लिए एक जाइलो गाड़ी रोकी गई। कागज नहीं दिखा पाने पर कार का चालान कर दिया गया तो उसमें सवार तौसीफ और जगदीश भड़क गए और अपने एक दर्जन सार्थियों को फोन करके बुला लिया। दोनों तरफ से गहमागहमी के बाद दारोगा को पीटा जाने लगा और दारोगा अपनी जान बचाकर भागने लगे, लेकिन दबंगों ने दौड़ाकर दारोगा को न सिर्फ पीटा, बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ डाली।

दर्ज हुआ मुकदमा, गाड़ी सीज

दर्ज हुआ मुकदमा, गाड़ी सीज

ट्रैफिक पुलिस के दारोगा को पीटे जाने की खबर जब कंट्रोल रूम में प्रसारित हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौका पाकर आरोपी युवकों के साथी तो भाग निकले, लेकिन दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों व गाड़ी को थाने ले जाया गया और उनके विरूद्ध कार्रवाई शुरू की गई। पीटे गए दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, धमकाने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर गाड़ी सीज कर दी गई है।

भाजपा सरकार पर लगाया आरोप

भाजपा सरकार पर लगाया आरोप

वहीं, दूसरी ओर इस मामले में आरोपित युवकों का कहना था कि मुस्लिम होने के कारण उन्हें परेशान किया गया और भाजपा सरकार के इशारे में ही इस तरह का उत्पीड़न किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने ऐसे आरोपों को सिरे से नकार दिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+