शिक्षक अजीत यादव यूपी में सस्पेंड, चुनाव में एक पार्टी के लिए प्रचार और योगी-मोदी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

प्रयागराज, 12 मार्च। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और 10 मार्च को हुई मतगणना में भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत पा गई। हलांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार भाजपा की सीटें कम हुई हैं। वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की सीटें बढ़ी हैं और प्रदेश में वही सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। चुनाव परिणाम आने के बाद प्रयागराज में एक शिक्षक को इस आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है कि उसने चुनाव के दौरान एक राजनीतिक पार्टी के पक्ष में काम किया और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रचार किया।

Teacher Ajit Yadav suspended who campaigned for one party in election

प्रयागराज में अजीत यादव नाम के शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है जिस पर आरोप है कि उसने एक पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के साथ-साथ जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी भी की। शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ जो शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद शिक्षक के खिलाफ एक्शन लिया गया।

सस्पेंड हुआ शिक्षक अजीत यादव प्रयागराज में बहरिया ब्लॉक के एक सरकारी विद्यालय में तैनात था। उसके निलंबन के बारे में बताते हुए बीएसए प्रवीण तिवारी ने कहा कि उक्त शिक्षक विधानसभा चुनाव के दौरान एक राजनीतिक पार्टी की सभाओं में मंच पर जाता रहा और सक्रियता से चुनाव प्रचार किया। कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी सरकारी शिक्षक ने राजनीतिक गतिविधियों में भाग लिया।

अजीत यादव के निलंबन पर आगे बताते हुए बीएसए ने कहा कि उक्त शिक्षक ने एक राजनीतिक पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और उसने संवैधानिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों पर अभद्र टिप्पणी भी की है। अजीत यादव का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह एक जनसभा में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक बातें कह रहा है। कहा कि वीडियो की जांच करने के बाद शिक्षक अजीत यादव को निलंबित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+