परिवार से संबंध रखने के आरोप में विवादित स्वामी आनंद गिरी निरंजनी अखाड़े से निष्कासित
प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने स्वामी आनंद गिरी को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, श्री मठ बाघम्बरी गद्दी और बड़े हनुमान मंदिर से निष्कासित करने का फैसला लिया है। स्वामी आनंद गिरी प्रयागराज में संगम पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर के छोटे महंत थे और उन पर आरोप था कि मठ-मंदिर की संपत्ति का इस्तेमाल वो अपने परिवार के लिए कर रहे थे। इस बारे में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि जांच में स्वामी आनंद गिरी के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए जिसके बाद उनको निष्कासित कर दिया गया।

महंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि संन्यास लेने के बाद परिवार से संबंध रखना वर्जित है। स्वामी आनंद गिरी अपने परिवार से संबंध रखे हुए थे और मठ व मंदिर की संपत्ति को वो उन पर खर्च करते थे। स्वामी आनंद गिरी के निष्कासन के फैसले से पहले उन पर लगे आरोपों की पंच परमेश्वरों से जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर महंत नरेंद्र गिरी ने सख्त कार्रवाई की सिफारिश की। स्वामी आनंद गिरी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हरिद्वार में पंच परमेश्वर कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें अखाड़ा श्री निरंजनी, श्री मठ बाघम्बरी गद्दी और बड़े हनुमान मंदिर से उनके निष्कासन के फैसले पर मुहर लगाई गई।
स्वामी आनंद गिरी को 2019 में ऑस्ट्रेलिया में जेल की हवा खानी पड़ी थी तब वह सुर्खियों में आए थे। उन पर शिष्याओं से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप था। बाद में वे सिडनी कोर्ट से बरी हो गए थे। इसके बाद पासपोर्ट वापस मिलने पर स्वामी आनंद गिरी भारत लौटे थे। स्वामी आनंद गिरी महंत नरेंद्र गिरी के करीबी शिष्य थे। महंत नरेंद्र गिरी ही उनको हरिद्वार से प्रयागराज लाए थे। स्वामी आनंद गिरी ने योग से अपनी पहचान बनाई थी और विदेशों में वे योग सिखाने जाया करते थे।
-
Video: कौन-सा व्रत दिलाएगा मनचाहा फल? प्रेमानंद महाराज ने बताया कैसे पूरी होगी हर 'मनोकामना' -
Voter List 2026: UP में करोड़ों वोटर्स के नाम कटे! कहीं आपका भी तो नहीं? घर बैठे करें चेक, ये है Direct Link -
US-Iran युद्ध की मार से हिला जूता-कपड़ा उद्योग! नोएडा में मजदूरों का पलायन, महंगा हुआ कच्चा माल -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications