प्रयागराज: दहेज हत्या केस में लीपापोती के लिए दरोगा ने ली 44 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने किया सस्पेंड

प्रयागराज। भ्रष्टाचार के मामले में प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद संगमनगरी में पुलिसकर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला खीरी थाने का है, जहां तैनात एक दरोगा ने दहेज हत्या के केस में लीपापोती के लिए 44 हजार की रिश्वत ली। पूरा मामला तब सामने आया जब रिश्वत लेते हुए दरोगा का वीडियो वायरल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने वीडियो के आधार पर दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, विभागीय जांच की भी तैयारी चल रही है।

Recommended Video

      प्रयागराज: दहेज हत्या केस में लीपापोती के लिए दरोगा ने ली 44 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल
      sub inspector suspended for taking bribe in dowry murder case in prayagraj

      दरोगा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

      जानकारी के अनुसार, खीरी थाना क्षेत्र में रहने वाली पूजा विश्वकर्मा 7 अगस्त को संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकती मिली थी। इस मामले में पिता राजेश विश्वकर्मा निवासी दुवरापूरा अमान कौंधियारा की तहरीर पर पति विष्णुकांत विश्वकर्मा समेत अन्य ससुरालजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना थाने में तैनात दरोगा कमला प्रसाद को मिली। दरोगा कमल प्रसाद ने एक शख्स से मामले की लीपापोती करने के लिए रुपए लिए। वहीं, वायरल वीडियो में जो शख्स दरोगा को रुपए देता नजर आ रहा है वह दलाल बताया जा रहा है।

      एसएसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड

      वीडियो में वह दरोगा को पहली बार 25 व दूसरी बार 19 हजार रुपए देता है। वीडियो में दलाल यह भी कहता है कि एक हजार रुपए उसने अपने तेल-पानी के खर्च के लिए रख लिए हैं। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद प्रयागराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने वीडियो जांच के बाद दरोगा को रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। वहीं, दरोगा के ऊपर विभागीय कार्रवाई की तैयारी भी चल रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+