SSC Stenographer Result: ग्रेड सी और डी का परिणाम घोषित, यहां करें चेक
Prayagraj news, प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' एवं 'डी' परीक्षा 2017 में शामिल अभ्यर्थियों के लिये बड़ी खबर है। आयोग ने फाइनल रिजल्ट के बाद अब एडिशनल रिजल्ट जारी किया है। अतिरिक्त परिणाम सूची में 90 और अभ्यर्थियों को सफल होने का मौका मिला है। गौरतलब है कि आयोग ने स्किल टेस्ट के बाद परिणाम पहले ही जारी कर दिया था और अब उसी क्रम में एडिशनल परिणाम भी जारी कर दिया है। एडिशनल रूप से स्किल टेस्ट पास कर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के नाम व अनुक्रमांक वाली सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इस परीक्षा में फाइनल रिजल्ट के दौरान 2812 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए थे। जिनमें अब 90 अभ्यार्थी और बढ गये हैं, यानी यह संख्या 2902 पहुंच गयी है। एडिशनल रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं।

भर्ती के बारे में
स्टेनोग्राफर की यह भर्ती 19 जून 2017 को शुरू हुई थी और 15 जुलाई 2017 तक इसका फॉर्म भरा गया था । 11 से 14 सितंबर तक इसकी लिखित परीक्षा हुई थी। स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' के लिए 8469 अभ्यर्थी एवं ग्रेड 'डी' के लिए 15004 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए थे । 20 अगस्त से 12 सितंबर तक सभी रीजनल में स्किल टेस्ट का आयोजन हुआ था, जिसमें से 2812 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है । इनमें स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' में कुल 601 अभ्यर्थी व ग्रेड 'डी' में 2211 अभ्यर्थी अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए है।
कैसे देखें रिजल्ट
अभ्यार्थी रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं यहां एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' एवं 'डी' परीक्षा 2017 एडिशनल रिजल्ट का लिंक दिखेगा । इसमें एडिशनल रूप से चयनित हुए अभ्यर्थियों की सूची दी गई है। इस पर आप क्लिक करें और अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए आपको अपनी लॉगइन आईडी से पेज को खोलना पड़ेगा। फिलहाल नीचे गए दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर आप डायरेक्ट अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' का लिंक -
https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/steno_gradeclist_18032019.pdf
स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' लिंक -
https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/steno_gradedlist_18032019.pdf
एडिशनल रिजल्ट की प्रेस विज्ञप्ति - https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/steno_result_18032019.pdf












Click it and Unblock the Notifications