प्रयागराज: अस्पताल में डॉक्टरों ने जूतों से की मरीज की पिटाई, VIDEO हुआ वायरल

प्रयागराज। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एसआरएन हॉस्पिटल के डॉक्टर एक मरीज को जूतों से पीट रहे है। डॉक्टरों द्वारा मरीज की पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस मरीज की पिटाई की गई है वह कोरोना संदिग्ध है।

srn hospital doctors beats up patient

Recommended Video

    Viral Video: Prayagraj के अस्पताल में डॉक्टरों ने जूतों से की मरीज की पिटाई | वनइंडिया हिंदी

    न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, मामला मोतीलाल नेहरी मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित एसआरएन हॉस्पिटल का है। हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा एक मरीज की जूतों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस मरीज की पिटाई की गई है वह कोरोना संदिग्ध है। हालांकि पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए इसका खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि मरीज आयुष शुक्ला ने हाथ की नस काटकर अस्पताल पहुंचा था।

    लेकिन किसी बात पर विवाद होने के बाद डॉक्टर्स ने युवक की जूते से पिटाई कर दी। उधर, डॉक्टर्स ने ही मरीज पर मारपीट का आरोप लगाकर केस भी दर्ज करा दिया है। इस बीच वकील और सोशल एक्टिविस्ट सुनील चौधरी ने वीडियो को लेकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को ई मेल से शिकायत भेजी है। साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये कोई नई बात नहीं योगी जी सरकारी अस्पतालों में हमेशा से ज्यादा तर गरीब का इलाज ऐसे ही किया जाता है, तभी प्राइवेट हॉस्पिटल में भीड़ लगती है, गरीब तो मजबूरी में मार, गाली, धक्का खाने जाता है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+