छोटे से गांव में चलने वाली चाय की दुकान का बिजली का बिल 2.5 करोड़
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग ने एक बार फिर बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इलाहाबाद में एक चाय की दुकान पर ढाई करोड़ रुपए का बिजली का बिल भेज दिया है।
रोजाना 100 रुपए से 200 रुपए का बिजनेस करने वाली महिला ने जब बिजली का बिल देखा तो उनके होश उड़ गये। महिला को हर महीनें तकरीबन 500 रुपए का बिल आता था लेकिन इस महीने के बिल ने उनके कान खड़े कर दिये।
इलाहाबाद के बरगढ़ के कलचिहा गांव में चाय की छोटी सी दुकान चलाने वाली माया देवी के नाम एक किलोवॉट का बिजली का कनेक्शन था। माया की दुकान पर सिर्फ दो बल्ब जलते हैं ऐसे में ये बिजली विभाग की लापरवाही ने महिला के की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
माया के पति अजय कुमार ने कहा कि शुरआत में भी उनकी दुकान का बिजली का बिल लाखों रुपए का आता था लेकिन शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारी ने विभाग की गलती मानते हुए कहा कि गलत प्रिंटिंग के चलते उन्हें गलत बिल भेज दिया गया है, जल्द ही सही बिल भेजा जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications