सिद्धार्थ शुक्ला को प्रयागराज का गौरव क्यों कहा जा रहा? जानिए वजह

प्रयागराज, 03 सितंबर: टीवी का जाना-माना चेहरा एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शोक की लहर है। मायानगरी में पहचान बनाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला को प्रयागराज का गौरव कहा जा रहा है। दरअसल, सिद्धार्थ का संगमनगरी प्रयागराज से खास रिश्ता रहा है। सिद्धार्थ के पिता अशोक शुक्ल आरबीआई में सिविल इंजीनियर के रूप में सेवारत रहे थे। वह तत्कालीन इलाहाबाद के अल्लापुर इलाके में रहा करते थे। साल 1976-77 में ट्रांसफर के बाद उन्होंने इलाहाबाद छोड़ दिया था। सिद्धार्थ 2007 के अर्द्ध कुंभ में प्रयागराज आए थे। उन्होंने संगम स्नान के साथ ही बड़े हनुमान मंदिर में पूजा भी की थी।

महज 40 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए सिद्धार्थ शुक्ला

महज 40 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए सिद्धार्थ शुक्ला

मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह महज 40 साल के थे। सिद्धार्थ के असमय निधन से हर कोई हैरान है। मुंबई के साथ साथ उत्तर प्रदेश में भी शोक की लहर है। सिद्धार्थ का रिश्ता प्रयागराज के साथ रहा है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- प्रयागराज के गौरव थे सिद्धार्थ

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- प्रयागराज के गौरव थे सिद्धार्थ

सिद्धार्थ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''प्रयागराज के गौरव, हिन्दी सिनेमा एवं टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल दे। !!ॐ शांति: शांति: !!''

'सिद्धार्थ का यूं चले जाना बेहद कष्टकारी'

'सिद्धार्थ का यूं चले जाना बेहद कष्टकारी'

मुख्यमंत्री योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट में लिखा, ''सिद्धार्थ शुक्ला का यूं अचानक चले जाना बेहद कष्टकारी है। मूलत: प्रयागराज के रहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी मेहनत से बेहद कम समय में अपना एक अलग मुकाम बनाया। ईश्वर उनके परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति दें।''

Recommended Video

    Sidharth Shukla Death: Shehnaaz Gill ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर बयां किया दर्द | वनइंडिया हिंदी
    सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

    सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

    बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला का मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमॉर्टम की पुलिस मौजूदगी में रिकॉर्डिंग की गई है। रिपोर्ट से पता चलता है कि सिद्धार्थ के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, ना ही कोई अंदरुनी चोट मिली है। मुंबई पुलिस के एक सूत्र के अनुसार, बिग बॉस 13 विजेता अभिनेता के पोस्टमॉर्टम का वीडियो भी बनाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+