चाचा शिवपाल ने बढ़ाई अखिलेश की मुश्किल, फूलपुर सीट से प्रिया सिंह को बनाया प्रत्याशी

प्रयागराज। फूलपुर सीट पर गठबंधन की मुश्किले बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा ने भी प्रत्याशी उतार दिया है। शिवपाल यादव ने फूलपुर सीट से प्रिया सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी यहां से अपना प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं कर पाई। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस, भाजपा ने पहले ही पटेल उम्मीदवार मैदान में उतारकर सपा की रणनीति को तगडा झटका दे दिया है। ऐसे में सपा-बसपा गठबंधन के बाद सपा को मिली इस सीट की सियासी जमीन अब अखिलेश के हाथ से खिसकती दिख रही है।

प्रिया सिंह को टिकट

प्रिया सिंह को टिकट

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल यादव ने फूलपुर से प्रिया सिंह को टिकट दिया है। मौजूदा समय में वह पार्टी के महिला मोर्चा की महासचिव है और पिछले दिनों ही उन्होंने प्रसपा ज्वाइन की थी। प्रिया सिंह पॉल मूल रूप से पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है। प्रिया सिंह को टीवी चैनलों से पहचान मिली थी। जामिया मीलिया इस्लामिया कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने कई चैनलों में काम किया। मीडिया इंडस्ट्री में प्रिया सिंह एक जाना पहचाना नाम है और इसी पहचान के दौरान ही उनकी मुलाकात शिवपाल से हुई थी। जिसका सियासी असर अब देखने को मिल रहा है। पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही प्रिया सिंह को सियासी पारी शुरू करने का मौका भी शिवपाल ने दे दिया है।

सपा का दावा युद्ध स्तर पर करेंगे प्रचार

सपा का दावा युद्ध स्तर पर करेंगे प्रचार

फिलहाल जिला कमेटी के समाजवादी पदाधिकारी इस बात का दावा कर रहे हैं कि बूथ स्तर पर उनकी तैयारी पूरी है, जैसे ही प्रत्याशी घोषित होगा वह युद्ध स्तर से चुनाव प्रचार प्रसार करेंगे। सपा का मानना है कि उनके पक्ष में बसपा के आने के बाद पहले से ही माहौल बन चुका है। अब केवल प्रत्याशी का सामने आना है। फिलहाल सपा अभी भी पटेल प्रत्याशी की संभावनाओं को तलाश रही है, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल का नाम इस बीच तेजी से उभर कर सामने आया है। पार्टी आला कमान ने धर्मराज पटेल से बात कर चुनाव से संबधी रणनीति भी तय की है, ऐसे में सपा से सस्पेंश बरकरार है। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए सपा पिछडे वर्ग के प्रत्याशी को ही टिकट देगी। लेकिन चाचा शिवपाल की मौजूदगी अब अखिलेश की राह को कांटे भरी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाली है।

ये भी पढ़ें:- फूलपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से प्रिया सिंह लड़ रही हैं चुनाव

इस वजह से आई थी सुर्खियों में

इस वजह से आई थी सुर्खियों में

आपको बता दें कि सात जनवरी 2017 को प्रिया सिंह अपने फेसबुक पर लिखा था कि मुझे ये बताने में कोई शर्म नहीं है कि संजय गांधी मेरे जैविक पिता थे, और जब मैं पैदा हुई मेरा नाम प्रियदर्शनी रखा गया था। इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया था। आपको बता दें कि प्रिया सिंह भारत सरकार में एडिशनल डायरेक्टर जनरल रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+