बीजेपी और मोदी सरकार मंदिर के नाम पर लोगों को दे रही धोखा : शंकराचार्य सरस्वती
इलाहाबाद। राम मंदिर के नाम पर चुनावी माहौल बनाने में जुटी बीजेपी पर एक बार फिर से द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने जोरदार हमला बोला है। प्रयागराज(इलाहाबाद) में शंकराचार्य ने बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग राम मंदिर के नाम पर लोगों को धोखा दे रहे हैं। शंकराचार्य ने कहा कि 5 साल के कार्यकाल के दौरान लोग इंतजार करते रहे कि राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा, लेकिन बीजेपी और मोदी सरकार लोगों को गुमराह करती रही और अब जब एक बार फिर से चुनाव नजदीक आ गया है तो लोगों का ध्यान भटकाने के लिए फिर से मंदिर का मुद्दा गरमाया जा रहा है।

राम मंदिर को बना दिया चुनावी मुद्दा- शंकराचार्य
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने देश में मौजूदा राजनीतिक माहौल के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में राम मंदिर बनाने का वादा किया था। लेकिन वह सिर्फ चुनावी मुद्दा ही बनकर रह गया। जिससे मोदी सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है और लोग अगले चुनाव में मोदी सरकार के खिलाफ वोट करेंगे। प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से जब पूछा गया कि राम मंदिर निर्माण के लिए बीजेपी अध्यादेश लाने वाली है उस पर आप क्या कहेंगे ? तब उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी पर कटाक्ष किया और कहा की बीजेपी अध्यादेश लाने के नाम पर लोगों को धोखा दे रही है। लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है और उन्हें गुमराह कर वोट लेना चाहती है । शंकराचार्य ने अपना मत रखते हुये कहा कि जनता द्वारा संवैधानिक तरीके से चुनी गई सरकार धर्मनिरपेक्ष हो जाती है, ऐसे में वह धार्मिक स्थल अध्यादेश लाकर कैसे बनवा सकती है ? बीजेपी पूरी तरह से लोगों को धोखा दे रही है। वह अध्यादेश लाकर राम मंदिर नहीं बनाएगी।

'भगवान राम की मूर्ति से भटका रही ध्यान'
पत्रकारों से बातचीत के दौरान शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने भगवान राम की भव्य मूर्तियां श्रृंगवेरपुर व अयोध्या मे बनाने की घोषणा पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि राम मंदिर ना बनाना पड़े इसीलिए बीजेपी भगवान राम की मूर्ति बना रही है, लेकिन यह देश अब राम मंदिर चाहता है। राम भक्त राम के पुतले की मांग नहीं कर रहे बल्कि रामलला के जन्म स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण चाहते हैं।

सीएम योगी से भी नाराज हैं शंकराचार्य
प्रयागराज पहुंचे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने एक दिन पहले ही मंत्री गिरिराज के बयान पर गहरी नाराजगी जताई थी और कहा था कि वह देश में वैमनस्यता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं । वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमान जी को दलित बताए जाने पर भी उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की थी और सीएम योगी को भी खरी खरी सुनाई थी। वही, आज बीजेपी व मोदी सरकार पर भी शंकराचार्य ने जमकर कटाक्ष किया। संभावना यही है कि कुंभ के दौरान शंकराचार्य राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को जमकर घेरेंगे और बीजेपी की चुनाव की राह मुश्किल होगी।
ये भी पढ़ें- 'हनुमान को दलित' बताकर घिरे योगी आदित्यनाथ, शंकराचार्य बोले- सीएम ने पाप किया
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications