सात साल की बच्ची लहूलुहान घर पहुंची, हैवान पड़ोसी को खोज रही पुलिस
Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में इस समय कुंभ चल रहा है और पूरी दुनिया की नजर इस आध्यात्मिक नगरी पर बनी हुई है। लेकिन, अध्यात्म में डूबी संगम नगरी में मानवता को शर्मसार करती एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में 7 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने रेप किया है।

बच्ची की हालत नाजुक
अबोध बच्ची की हालत बेहद नाजुक है और उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के दिए बयान के बाद पड़ोसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह घर छोड़कर फरार है। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है । वहीं, आरोपी पड़ोसी का पूरा घर ताला बंद कर फरार हो गया है। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।

अपने ही घर ले जाकर किया रेप
पुलिस के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । युवक के विरुद्ध पास्को एक्ट, रेप समेत अन्य धाराओं में एफ आई आर लिखी गई है। बच्ची और परिजनों से पूछताछ के बाद पता चला है कि सुनील गुप्ता नाम के युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली 7 साल की बच्ची को रविवार की रात अपने साथ खिला रहा था। कुछ देर बाद वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया और अपने कमरे में बंद कर उसके साथ घिनौनी हरकत की।

बच्ची हुई बेहोश
बच्चे की हालत बिगड़ी और वह बेहोश हो गई तो युवक उसे छोडकर भाग गया। लहूलुहान स्थिति में बच्ची जब घर पहुंची और अपनी मां से आप बीती सुनाई तो परिजनों ने फूलपुर कोतवाली में आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया । वही, हालत बिगड़ने पर बच्ची को इलाज के लिए प्रयागराज डफरिन अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications