RPF-SI भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Prayagraj news, प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल ने आरपीएफ एसआई भर्ती 2018-19 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://si1.rpfonlinereg.org पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते है। रिजल्ट उप-निरीक्षक ग्रुप-ए, ग्रुप-बी, ग्रुप-सी, ग्रुप-डी की लिखित परीक्षा के हैं। सफल अभ्यर्थी को अब शारीरिक परीक्षा व अभिलेखों की जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। यह परीक्षा अगले 1 महीने यानी मार्च तक अलग-अलग तिथियों पर पूरी कराई जाएंगी । इसके लिए अभ्यर्थियों के कॉल लेटर भी जारी किए गए हैं। जिसमें दी गई तारीख पर ही अभ्यर्थियों को रिपोर्ट करना है। अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड करने के साथ ही वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक से अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

RPF-SI 2018 written exam result declared, check here

इन तारीखों पर परीक्षा
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की ग्रुप ए के लिए फिजिकल मेजरमेंट, फिजिकल एफिशिएंसी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन टेस्ट का आयोजन 19 मार्च से 20 मार्च 2019 को होगा। ग्रुप बी का 24 से 25 मार्च 2019, ग्रुप सी का 23 से 25 मार्च 2019 और ग्रुप बी का 24 से 25 मार्च 2019 तक आयोजित होगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। गौरतलब है कि कॉन्स्टेबल पदों के लिए होने वाला फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट खत्म हो चुका है। इसके अलावा आरपीएफ उप निरीक्षक पदों के लिए होने वाल ग्रुप ई और एफ का टेस्ट भी पहले ही खत्म हो चुका है।

RPF-SI 2018 written exam result declared, check here

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
अभ्यार्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (https://si1.rpfonlinereg.org/home.html)। यहां मुख्य पेज पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के नाम से लिंक दिया गया है इस पर क्लिक करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।सीधे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल करें सभी अलग-अलग रूपों के लिंक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं इनसे आप सीधे पीडीएफ फाइल के तौर पर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं पीडीएफ फाइल में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज है।

लिंक - https://si.rpfonlinereg.org/documents/SI_Group_A_Shortlisted_Candidates.pdf

लिंक -
https://si.rpfonlinereg.org/documents/SI_Group_B_Selected_Candidates_List.pdf

लिंक - https://si.rpfonlinereg.org/documents/SI_Group_C_Selected_Candidates_List.pdf

लिंक - https://si.rpfonlinereg.org/documents/SI_Group_D_Selected_Candiates_List.pdf

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+