Prayagraj : बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 की मौत, 4 की हालत गंभीर
यूपी के प्रयागराज में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हंडिया के पास राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में 5 लोग की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 4 लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंगापार एसपी ने बताया, "सूचना सुबह करीब 6:30 बजे मिली। गाड़ी में 10 लोग सवार थे, वे विंध्याचल की ओर जा रहे थे। घायलों को अस्पताल भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।" डीएम संजय झा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती हुए 5 लोगों में से एक की मृत्यु हो गई है, मैंने चारों से मुलाकात की है, उनकी हालत अब स्थिर है। हमारे डॉक्टर की टीम उनका अच्छे से इलाज कर रही है।
कानपुर से वाराणसी की ओर जा रही टवेरा कार हंडिया टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें चार महिलाओं और 1 बच्चे शामिल है। 5 अन्य लोग हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए।
यूपी निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की खास रणनीति, संगठन को मजबूती दे रहे कार्यकर्ता
पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में सवार सभी लोग ग्राम सराय लाल उर्फ शिवगढ़ थाना सोरांव जिला प्रयागराज से चलकर विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। गंगापार, एसपी ने बताया, "सूचना सुबह करीब 6:30 बजे मिली। गाड़ी में 10 लोग सवार थे, वे विंध्याचल की ओर जा रहे थे। घायलों को अस्पताल भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।"