RBI जेई भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां लिंक पर करें चेक
Prayagraj news, प्रयागराज। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जनवरी में शुरू की गयी जूनियर इंजीनियर भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फाइल के तौर पर अपलोड किया गया है। जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। सफल उम्मीदवार अब अगले चरण की परीक्षा के लिये बुलाये जाएंगे। जिसके लिये एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा। गौरतलब है कि इस भर्ती में 24 पद हैं और इसके लिऐ इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारी युवाओं से आवेदन मांगे गये थे। 23 फरवरी को इसकी लिखित परीक्षा का आयोजन अलग अलग जोन के लिये किया गया था। जिसका अब रिजल्ट जारी किया गया है।

कैसे देखें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती प्रक्रिया के निर्धारित वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर जायें। यहां करेंट वैकेंसी में रिजल्ट वाले लिंक को चुने और क्लिक करें। इसमें पहला ही लिंक जेई भर्ती के रिजल्ट का है। इस क्लिक करें नये पेज पर पूरी जारकारी के साथ सिविल व इलेक्ट्रिकल दोनों के अलग अलग रिजल्ट का लिंक जारी किया गया है। जिस पर क्लिक कर आप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट सीधे डाउनलोड करने के लिऐ आप नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लिंक वेबसाइट - https://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/content/PDFs/RNPSC26032019.pdf
इस लिंक से आप जेई सिविल पद के लिऐ शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थी की सूची देख सकते हैं। आन्सर की से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति व अन्य जानकारियां देख सकते हैं।
लिंक - https://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/content/PDFs/REE26032019.pdf
इस लिंक से आप जेई इलेक्ट्रिकल पद के लिऐ शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थी की सूची देख सकते हैं। आन्सर की से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति व अन्य जानकारियां देख सकते हैं।
लिंक - https://opportunities.rbi.org.in/Scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=3625
इस लिंक से आप भर्ती रिजल्ट व अन्य जानकारियों को देख सकते हैं।
लिंक - https://opportunities.rbi.org.in/Scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=3655
इस लिंक से आप सीधे डाउनलोड कर रिजल्ट देख सकते हैं।
भर्ती के बारे में
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जेई के 24 पदो पर 7 जनवरी 2019 को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। 30 जनवरी तक इसके लिऐ फार्म भरे गये थे। 23 फरवरी को इसकी लिखित परीक्षा आयोजित की गयी थी। इसमे इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गये थे। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिऐ पासिंग परसेंटेज 65 प्रतिशत तय किया गया था। इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर सिविल के 15 पद व जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 9 पद शामिल हैं। यह भर्ती देश के अलग अलग जोन जिनमें पूर्वी, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण के साथ मध्य जोन के लिये हुई है।












Click it and Unblock the Notifications