प्रयागराज: निषाद समुदाय के लोगों से म‍िलीं प्रियंका, बोलीं- आपकी लड़ाई हम लड़ेंगे

Priyanka Gandhi Vadra In Prayagraj: प्रयागराज। उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में 4 फरवरी को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बसवार गांव में नाविकों की कई नावें तोड़ दी थीं। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं पर लाठीचार्ज भी किया गया। पुलिस ने नाविकों द्वारा विरोध करने पर दर्जनों के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। घटना के बाद से क्षेत्र में बालू खनन पूरी तरह से बंद पड़ा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। इन्‍हीं निषाद समुदाय के लोगों का दर्द बांटने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज के बसवार गांव पहुंचीं। मछुआरा समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अगर आपको यहां मारा-पीटा गया है तो प्रशासन और यूपी पुलिस को शर्म आनी चाहिए। मैंने वीडियो देखा कि किस तरह आपको पीटा और आपकी नाव तोड़ी। इस मुद्दे को हम उठाएंगे और आपकी लड़ाई लडेंगे। प्रि‍यंका ने कहा, 'कृषि कानूनों से किसान का नुकसान हो रहा है और बड़े उद्योगपतियों का फायदा हो रहा है। इसी तरह से जो कानून नदियों पर लागू है वो आपकी भलाई के लिए नहीं है, वो कानून उद्योगपतियों की भलाई के लिए है।'

Priyanka Gandhi Vadra interacts with members of fishermen community in Prayagraj

Recommended Video

    UP: Priyanka Gandhi ने Prayagraj में निषाद समुदाय से मुलाकात कर बांटा दर्द | वनइंडिया हिंदी

    बता दें, बसवार गांव में 4 फरवरी को हुई घटना के बाद इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है। कई राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं का यहां आना-जाना लगा हुआ है। बीते दिनों समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल यहां बसवार गांव पहुंचा था और निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी। निषाद पार्टी के नेता भी बसवार गांव पहुंचे थे। अब कांग्रेस महासच‍िव प्रियंका गांधी वाड्रा भी दर्द बांटने के लिए निषाद समाज के बीच पहुंची हैं। प्रयागराज और आसपास के कई जिलों में निषाद समाज के वोटर कई सीटों पर अपना खास असर रखते हैं। अकेले प्रयागराज की बात करें तो यहां निषाद बिरादरी के लोगोंं की संख्या 50 हजार से ऊपर है। इनकी अन्य उपजातियों को शामिल कर लें तो यमुनापर इलाके की चारों विधानसभा क्षेत्र के अलावा प्रतापपुर और हंडिया में ये निर्णायक की भूमिका में रहते हैं।


    11 फरवरी को प्रयागराज आई थीं प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी बीते कुछ दिनों से लगातार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इससे पहले वह 11 फरवरी को प्रयागराज आई थीं। मौनी अमावस्या पर संगम में आस्था की डुबकी लगाई थी। इसके बाद शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया था। प्रियंका गांधी के दौरों को 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+