दादी का कमरा देख प्रियंका बोलीं- यहीं कहानी सुनाकर वो कहती थीं निडर बनो, सब अच्छा होगा

Prayagraj news, प्रयागराज। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 'गंगा यात्रा' से शुरू कर दी है। तीन दिन तक चलने वाली इस 'गंगा यात्रा' में प्रियंका गांधी स्टीमर बोट के जरिए 140 किलोमीटर की यात्रा करेंगी। र​विवार देर रात वह प्रयागराज में स्वराज भवन पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने यहां की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी दादी को याद किया।

'दादी कहती थीं- निडर बनो'

'दादी कहती थीं- निडर बनो'

प्रियंका ने ट्वीट में लिखा, ''स्वराज भवन के आंगन में बैठे हुए वह कमरा दिख रहा है, जहां मेरी दादी का जन्म हुआ। रात को सुलाते हुए दादी मुझे जोन ऑफ आर्क की कहानी सुनाया करती थीं। आज भी उनके शब्द दिल में गूंजते हैं। कहती थीं- निडर बनो और सब अच्छा होगा।'' बता दें कि साल 1917 में इंदिरा गांधी का जन्म इसी स्वराज भवन (आनंद भवन) में हुआ था।

प्रियंका की गंगा यात्रा शुरू

प्रियंका की गंगा यात्रा शुरू

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी में अपने चुनावी अभियान को धार देने के लिए सोमवार से 'गंगा यात्रा' शुरू की। तीन दिन तक चलने वाली इस 'गंगा यात्रा' में प्रियंका गांधी स्टीमर बोट के जरिए 140 किलोमीटर की यात्रा करेंगी।

यूपी की जनता के नाम लिखा था खुला खत

यूपी की जनता के नाम लिखा था खुला खत

बता दें, प्रियंका गांधी ने यात्रा शुरू करने से एक दिन पहले यूपी की जनता के नाम एक खुला खत भी लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा, 'गंगाजी उत्तर प्रदेश का सहारा हैं और मैं भी गंगाजी के सहारे हूं। गंगाजी के सहारे ही आप लोगों के बीच पहुंचूंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+