प्रयागराजः अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, तीन की मौत

प्रयागराज। प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी के समीप डम्फर और महिंद्रा पिकअप में भिड़ंत हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत और छह लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए भेजा दिया गया। हालांकि कुछ घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

prayagraj road accident people died

घटना के बाद जानकारी पर पहुंचे चौकी इंचार्ज योगेश प्रताप सिंह ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मांडा रैपुरा गांव से महिंद्रा पिकअप पर फूल लाद कर नैनी स्थित फूल मंडी ले जा रहे थे कि रास्ते में आर्गन हॉस्पिटल देवरी गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने दाहिने साइड जाकर के महिंद्रा पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिंद्रा पिकअप खाई में जा गिरी।

टक्कर लगने से महिंद्रा गाड़ी में बैठे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आने से अपनी जान गंवा बैठे। वहीं खाई में गई गाड़ी से दब कर कुछ यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार महिंद्रा गाड़ी में कुल 14 यात्री सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घटना के बाद में क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद सहित आला अधिकारी घटनास्थल पर जानकारी लेने पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः सड़क पर दर्द से कराह रहा था बंदर, एक ट्वीट पर मेनका गांधी ने भेज दी अपनी कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+