Shaista Parveen के ऊपर पुलिस ने बढ़ाया शिकंजा, 6 वकीलों और 20 मददगारों की लिस्ट की तैयार..10 खाते भी फ्रीज
प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर अपना शिकंजा और बढ़ा दिया है। पुलिस ने शाइस्ता के 6 वकीलों समेत 20 मददगारों की सूची तैयार की है।

Shaista Parveen News: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पिछले काफी समय से फरार चल रही है, जिसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन, पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। इस बीच खबर आ रही है कि पुलिस ने शाइस्ता परवीन के ऊपर अपना शिकंजा और बढ़ाया दिया है।
प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता परवीन के मददगारों की लिस्ट तैयारी की है। ऐसा बताया जा रहा है कि अब इन मददगारों पर भी पुलिस जल्द कार्रवाई कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिस्ट में शाइस्ता की मदद करने वाले 6 वकीलों के अलावा संरक्षण और आर्थिक मदद देने वाले 20 करीबियों के नाम भी शामिल है।
शाइस्ता को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस इन सभी मददगारों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही ईडी ने भी शाइस्ता के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि शाइस्त को लेकर 50 बैंक खातों पर एजेंसी की नजर है। इनमें से 10 खातों को सीज कर दिया गया है।
खबर के मुताबिक, अतीक के जेल जाने के बाद उसके कारोबार और गैंग को शाइस्ता परवीन ने संभाला लिया था। शाइस्ता के ऊपर भी चार मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से तीन धोखाधड़ी से जुड़े 2009 में दर्ज हुए थे। चौथा केस उमेश पाल हत्याकांड का दर्ज हुआ।
वहीं, अब शाइस्ता पर पुलिस के साथ ईडी का शिकंजा बढ़ गया है। ऐसी खबर आ रही है कि शाइस्ता के मददगारों को पुलिस इन्वेस्टिगेशन में शामिल किया जाएगा। अतीक और अशरफ हत्याकांड के बाद भी शाइस्ता परवीन सामने नहीं आई है।
Recommended Video
शाइस्ता परवीन के पश्चिम बंगाल में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वह प्रयागराज के आसपास भी छिपी हो सकती है। लेकिन, शाइस्ता परवीन है कहां ये किसी को नहीं पता।












Click it and Unblock the Notifications