प्रयागराज की इस सीट पर कांग्रेस को नहीं हिला सकी कोई पार्टी, BJP की प्रचंड लहर में भी रहा कब्जा

यूपी निकाय चुनाव में भले ही बीजेपी ने पूरे प्रदेश में बंपर जीत हासिल की हो। लेकिन, प्रयागराज की एक सीट पर कांग्रेस को कोई पार्टी हिला भी नहीं सकी।

Prayagraj nikay chunav

UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव के परिणाम शनिवार 13 मई को घोषित हो गए है और बीजेपी ने भले ही पूरे प्रदेश में बंपर जीत हासिल की हो। लेकिन, बीजेपी प्रचंड लहर के बावजूद भी प्रयागराज जिले की एक सीट पर कांग्रेस को कोई पार्टी हिला भी नहीं सकी।

बता दें कि प्रयागराज नगर निगम की 100 वार्डों में से 56 सीटों पर बीजेपी के पार्षदों ने जीत हासिल की हो। लेकिन, शहर के वार्ड नंबर 60 की पार्षद सीट पर 35 साल से कांग्रेस पार्टी का ही दबदबा बना हुआ है। इस बार के चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी की ही महिला प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

खास बात यह है कि वार्ड नंबर 60 पर पिछले तीन दशक से एक ही परिवार का कब्जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्लीमुद्दीन प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास रहते है औ काफी लंबे वक्त से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। बता दें, साल 1989 से तस्लीमुद्दीन कांग्रेस पार्टी से पार्षद का चुनाव लड़ते आ रहे हैं।

बता दें कि, वार्ड 60 जो बार महिलाओं के लिए आरक्षित हुई तो तस्लीमुद्दीन की पत्नी रुखसाना बेगम ने चुनाव लड़ा और दोनों ही बार जीत हासिल की। एक बार फिर से महिला सीट होने के बावजूद यह सीट तस्लीमुद्दीन के ही खाते में गई है।

खास बात यह है कि वार्ड नंबर 60 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी तस्लीमुद्दीन के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राजब्बर और बीएसपी अध्यक्ष मायावकी भी प्रचार करने आई थी। लेकिन, इन दिग्गज नेताओं के प्रचार के वावजूद तस्वीमुद्दीन ने पार्षद पद का चुनाव जीत लिया था।

खबर के मुताबिक, प्रयागराज के मिनहाजपुर वार्ड 60 से तस्लीमुद्दीन का परिवार एक ऐसा परिवार है जो पिछले 35 सालों से जीतता आ रहा है। इस बार हुई जीत के साथ अब इस एक ही परिवार के वार्ड नंबर 60 पर जीतते हुए 40 साल हो जाएंगे।

बता दें कि तस्लीमुद्दीन एक होटल चालते हैं और पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। इलाके में तस्लमीमुद्दीन के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह कांग्रेस के गांधी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+