Prayagraj News: तहसीलदार के चालक ने होमगार्ड की धुनाई, वर्दी भी फाड़ी
Prayagraj News: प्रयागराज जिले में बारा तहसीलदार के चालक और सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के बीच मारपीट हो गई। होमगार्ड का आरोप है कि चालक ने उसकी के साथ मारपीट की और वर्दी भी फाड़ दी।

Prayagraj News: खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से है। यहां बारा के तहसीलदार के चालक और सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के बीच किसी को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान तहसीलदार के चालक ने होमगार्ड की धुनाई कर दी और उसकी वर्दी भी फाड दी।
यह मामला गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर होमगार्ड का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो न्याय की गुहार लगाते हुए नजर आ रहा है। बता दें कि होमगार्ड राहुल कुशवाहा निवासी लौंद कला थाना लालापुर बारा तहसीलदार की सुरक्षा में तैनात है।
वायरल वीडियो के मुताबिक, होमगार्ड राहुल कुशवाहा ने बताया कि तहसीलदार ने उसे पहले गौहनिया चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया। होमगार्ड तहसील मुख्यालय से गौहनिया जा रहा था। वह जैसे ही रेलवे फाटक जसरा के पास पहुंचा, उधर से तहसीलदार बारा की गाड़ी आ गई।
होमगार्ड ने तहसीलदार बारा के ड्राइवर को फोन किया कि भाई साहब गाड़ी रोक लीजिए। मैं भी गाड़ी में बैठ जाऊं। तहसीलदार के ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और तहसील मुख्यालय बारा चला आया। तहसील मुख्यालय पहुंच होमगार्ड ने कहा कि आपने गाड़ी नहीं रोकी। आपने हमको परेशान किया।
इस पर चालक गुस्सा में आ कर उसे गालियां देते हुए मारने पीटने लगा और उसकी वर्दी फाड़ दी। आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। होमगार्ड का वीडियो सामने आने के बाद मीडिया ने जब तहसीलदार बारा रमेश चंद्र पांडे से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि मैं अभी डीएम की मीटिंग में हूं।












Click it and Unblock the Notifications