Prayagraj: गंगा में नहाते समय 3 बच्चों समेत RAF का जवान डूबा, तीन शव बरामद..8 साल की बच्ची लापता
Prayagraj News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से सामने आई है। यहां फाफामऊ गंगा घाट पर स्नान करते समय आरएएफ (RAF) जवान और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोग गंगा में डूब गए। घाट पर चाल लोगों के गंगा में समा जाने के बाद हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने फौजी समेत तीन शव बरामद कर लिए।
वहीं, इस हादसे की सूचना पर पुलिस के साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स, गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद आरएएफ जवान की आठ साल की बेटी का कुछ पता नहीं चल सका। 8 साल की बच्ची की तलाश अभी जारी है। वहीं, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिपाही उमेश यादव मूल रूप से बिहार के लखीसराय के रहने वाले हैऔर रैपिड ऐक्शन फोर्स (RAF) 101 बटालियन में तैनात है। उमेश यादव शांतिपुरम फाफामऊ में अपने परिवार के साथ मकान बनाकर रहते है। बुधवार 14 जून को सिपाही उमेश यादव अपने 11 साल के बेटे विवेक राज, 8 साल की बेटी दीपशिखा और पड़ोस के 10 वर्षीय अभिनव सिंह के साथ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए थे।
गंगा में स्नान के दौरान बच्चों ने नदीं के बीच उभरे टीले तक जाने की इच्छा जताई। टील की तरफ जाते वक्त अचानक से सभी गहरे पानी में डूबने लगे। हालांकि, सिपाही उमेश ने बच्चों को बचाने की कोशिश की लेकिन कुछ पल में ही 3 बच्चों समेत वह स्वयं भी डूब गए।
घाट पर 4 लोगों के डूबने से हड़कंप मच गया और गोताखोरों ने उनकी खोजबीन शुरू की। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही रैपिड ऐक्शन फोर्स और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद उमेश, विवेक और अभिनव के शव को बरामद कर लिया गया।
लेकिन, उमेश की 8 साल की बेटी दीपशिखा का अभी तक कुछ पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने शिवकुटी पुलिस ने तीन शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगा में डूबने वाले अभिनव के पिता अभय सिंह भी आरएएफ में सिपाही हैं। उनका ट्रांसफर हो चुका है। कुछ दिनों बाद उनको नई जगह पर ज्वॉइन करना था।












Click it and Unblock the Notifications