Prayagraj: कक्षा एक के छात्र नमन की नैनी में मिला शव, 21 जनवरी से था गायब
प्रयागराज जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के बाबू पुरवा गांव निवासी कक्ष एक का छात्रा नमन सिंह 21 जनवरी को गायब हो गया था। जिसका शव नैनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मिला है।

Prayagraj News: खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से है। यहां 21 जनवरी को अगवा किए गए कक्षा एक के छात्र नमन सिंह का शव नैनी इलाके में पड़ा मिला। सूचना पर फॉरेंसिक विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। यह वारदात प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के बाबू पुरवा गांव की है। यूपीपीसीएल कर्मचारी राजेश सिंह का बेटा नमन 21 जनवरी को पड़ोस में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में गया था। इसके बाद से फिर वो अपने घर नहीं लौटा। नमन के परिजन उसे रात भर तलाशते रहे। लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चल सका।
जिसके बाद नमन के पिता राजेश सिंह ने 22 जनवरी को घूरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। नमन का शव छह दिन बाद शुक्रवार की सुबह नैनी इलाके में पड़ा मिला। पुलिस ने नमन की हत्या के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स को पकड़ लिया है और जांच पड़ताल चल रही है। सूत्रों का कहना है कि मासूम नमन की हत्या में उसके चाचा का हाथ है।
रुपयों या संपत्ति के लेनदेन का विवाद चल रहा था। पुलिस अभी ज्यादा बता नहीं रही बस इतना कह रही है कि जांच पड़ताल चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications