क्या एक करोड़ रुपए की रंगदारी के लिए हुई थी उमेश पाल की हत्या? सामने आया ये नया एंगल

umesh pal hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी एक और नई जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, अतीक के गुर्गों ने उमेश पाल से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी दी। लेकिन, उमेश पाल ने रंगादीर देने से साफ मना कर दिया था।

Umesh Pal Hatyakand

Umesh Pal Hatyakand: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकंड मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में अब एक और नया खुलासा हुआ, जिसमें एक करोड़ रुपए रंगदारी मांगने की बात सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि धूमनगंज इलाके में करोड़ों रुपए की जमीन के एवज में उमेश पाल से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। यह रंगदारी किसी और ने नहीं, बल्कि अतीक अहमद के गुर्गों ने मांगी थी। लेकिन, उमेश पाल ने रंगदारी देने से साफ इनकार कर दिया और केस दर्ज करा दिया।

इस बात से साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद भी नाराज हो गया था। तो वहीं, उमेश पाल की इस नाफरमानी को बताने के लिए अतीक के दो गुर्गे साबरमती जेल में मिलने गए थे और वहीं, से उन्हें उमेश पाल की हत्या का इशारा मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमेश पाल ने 24 अगस्त 2022 को धूमनगंज पुलिस स्टेशन में अतीक के 5 गुर्गों के किलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। उमेश पाल द्वारा दर्ज एफआईआर में खालिद जफर, मोहम्मद मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा और अबूसाद को नामजद किया था।

इनमें खालिद जफर वही शख्स था जो असलहों से लैस होकर उमेश पाल की जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचा था। खालिद जफन ने उमेश को धमकाते हुए कहा था कि अतीक भाई का आदेश है कि पहले एक करोड़ दे दो, वरना इस जमीन को भूल जाओ। अगर एक करोड़ रुपए नहीं दिए तो मारा जाएगा। खबरों के मुताबिक, उमेश पाल और अतीक के बीच दुश्मनी को उस वक्त और हवा मिल गई, जब पीपल गांव में उमेश पाल की एक पुश्तैनी जमीन पर अतीक के गुर्गों ने कब्जे की कोशिश की थी। दरअसल, उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह भी था।

Recommended Video

    Umesh Pal Murder Case में क्या Atiq Ahmad से जुड़ा है Extortion और FIR का एंगल? | वनइंडिया हिंदी

    तो वहीं, अब इस मामले में अपराधियों पर योगी सरकार का एक्शन लगातार जारी है। पीडीए (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) ने सबसे पहले जफर का मकान गिराया गया जो चकिया में है। इसी में अतीक की पत्नी बच्चों के साथ रहती थी। इसके बाद शूटरों को असलहा मुहैया कराने वाले सफदर अली के चकिया साठ फीट रोड स्थित मकान को गिराया गया। इसके बाद पुरामुफ्ती इलाके में असरौली में ग्राम प्रधाम माशूकउद्दीन के मकान को गिराया गया था। तो वहीं, शुक्रवार को पीडीए के अधिकारी माशूक द्दीन के घर जमींदोज कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+