Prayagraj: शक्तिशाली इंसान बनने के लिए युवक ने कराया खुद का कत्ल, कहा था...'फिर से जीवित होकर मिलूंगा'

तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसकर आशीष नाम के शख्स ने खुद की हत्या कर डाली। वो दुनिया का सबसे शाक्तिशाली इंसान बनने चाहते थे, लेकिन वो जिंदा नहीं हो सका।

Prayagraj News

Prayagraj News: दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान बनने के लिए एक शख्स ने खुद की हत्या करा डाली। जी हां...यह बात सुनने में थोड़ी अजीब जरुर लगेगी, लेकिन यह सच है। दरअसल, तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसकर युवक ने यह कदम उठाया था। अब प्रयागराज पुलिस ने युवक की हत्याकरने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए शख्स ने पूछताछ में कत्ल की पूरी दास्ता बया कर दी।

दरअसल, बीते 10 दिसंबर को करछना थाना क्षेत्र में हाइवे के किनारे 37 वर्षीय शख्स की सिर कटी लाश मिली थी। सिर कटी लाश मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही, हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नीतीश सैनी को गिरफ्कार कर लिया और हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस गिरफ्त में आए नीतीश ने कत्ल की ऐसी दास्तान सुनाई की सभी लोग हैरान हो गए। दरअसल, नीतीश सैनी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक आशीष दीक्षित से करीब 6 महीने पहले हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान उसकी मुलाकात हुई थी। आशीष ने पूजा-पाठ और देवी शक्तियों के माध्यम से भविष्य सुधार देने का आश्वासन नीतीश को दिया था। मृतक आशीष की बातों में नीतीश फंस गया और उसके पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र को देखकर उसे विश्वास हुआ कि अब उसका भविष्य सुधर जाएगा।

नीतीश ने पूछताछ में बताया कि वो और आशीष हरिद्वार में एक किराए का कमरा लेकर साथ रहने लगे थे। इस दौरान आशीष ही उसका पूरा खर्चे भी उठाता था। नीतीश ने बताया कि 08 दिसंबर को आशीष और वो (नीतीश) प्रयागराज पहुंच गए और मां विंध्यवासिनी का दर्शन किए। दर्शन करने के बाद आशीष ने नीतीश से कहा, 'मुझे सिद्धि प्राप्त करनी है और तुम मुझे मार दोगे तो मुझे सिद्धियां प्राप्त हो जाएंगी। मैं दोबार जीवित हो जाऊंगा और दैवीय शक्ति प्राप्त करके तुम्हारा जीवन भी बदल दूंगा।'

मैं तुमसे हरिद्वार में फिर मिलूंगा
नीतीश ने बताया कि आशीष ने कहा था कि मेरी गर्दन काटकर मार देना औऱ जो रक्त निकलेगा उसे अपने माथे पर तिलक लगा लेना। मंत्रोचार कर चापड़ और अन्य पूजा सामग्री को गंगा के किनारे दबा देना। इसके बाद तुम प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पहुंचना। मैं एक घंटे में वहां आ जाऊंगा और अगर मैं वहीं नहीं पहुंचा तो तुम वहां से हरिद्वार चले जाना। मैं जीवित होकर मां कामाख्या देवी के दर्शन प्राप्त कर तुमसे हरिद्वार में मिलूंगा।

पुलिस ने हरिद्वार से नीतीश को किया अरेस्ट
थाना करछना व SOG यमुनानगर की संयुक्त पुलिस टीम नीतीश सैन को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद चापड़ भी बरामद कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए नीतीश को जेल की सलाखों के पीछ भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+