स्वास्थ्य टीम पर हुए हमले पर प्रयागराज के डॉक्टरों ने जताया विरोध, कहा- हमें काम करने दें

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में कोरोना वॉरियर्स पर कई जिलों से हमले की घटनाएं सामने आई है। हाल ही में मुरादाबाद जिले में कोरोना मरीजों को क्वारंटाइन कराने गए डॉक्टरों की टीम पर हमला हुआ था। इस हमले में कई डॉक्टरों को चोटे भी आई थी। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ पर लगातार हो रहे हमले और उनके साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार के खिलाफ प्रयागराज में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया।

Prayagraj doctors protest against attack on health team

शहर के नारायण स्वरूप हास्पिटल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने पीपीई किट धारण कर हाथों पर नारों लिखीं तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किट पहने डॉक्टरों ने कहा, हमला और दुर्व्यवहार रोकें और हमें काम करने दें। यह समय मरीजों की सेवा का है सियासत का नहीं है। डॉक्टरों ने कहा कि हम लोग सहयोगियों के साथ कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे हैं, ऐसे में नियमों का पालन करने पर लोग मारपीट करते हैं, इससे काम में बाधा आती है।

डॉक्टरों ने हमला रोकने की मांग की है। वहीं नेशनल इंट्रीगेटेड मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. राशिद, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. एसबी यादव, डॉ. खुर्शीद आलम, डॉ. एम अली, डॉ. मोबिन अहमद, डॉ. उमेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ एचबी सिंह, डॉ. रूपेश, डॉ. आरके सिंह आदि मने डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना की निंदा की है।

NSA के तहत हो कार्रवाई: सीएम योगी
मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिसकर्मियों पर हुए हमले की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) तहत कार्रवाई करने की बात की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, मुरादाबाद में पुलिस, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े कर्मियों पर हमला एक अक्षम्य अपराध है, जिसकी घोर निंदा की जाती है। ऐसे दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+