MLA विजय मिश्रा के आलीशान बंगले पर डीडीए ने चलाई JCB, बेटी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

प्रयागराज। माफियाओं और बड़े अपराधियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन नेस्तनाबूद चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के तहत गुरुवार (05 नवंबर) को भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के प्रयागराज स्थित आलीशन घर को जिला प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमींदोज कर दिया गया। बंगले को तोड़ने के लिए कई जेसीबी लगाई गई थी। दरअसल, कमिश्रर कोर्ट से विजय मिश्रा की अपील खारिज होने के बाद पीडीए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।

Recommended Video

    MLA विजय मिश्रा के आलीशान बंगले पर डीडीए ने चलाई JCB, बेटी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
    Prayagraj Development Authority runs MLA Vijay Mishra luxurious bungalow demolished

    ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का प्रयागराज स्थित अल्लापुर इलाके में 500 वर्ग गज में करोड़ों की लागत से बना यह आलीशान बंगला विजय मिश्रा की पत्नी रामलली के देवी के नाम पर है। आरोप है कि विजय मिश्रा ने पीडीए से बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कर रखा था। पूरी कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और घर की तरफ जाने वाली सड़क के रास्ते को डायवर्ट कर दिया। इस दौरान विजय मिश्रा की बेटी ने प्रशासान पर भेदभाव का आरोप लगाया है। विजय मिश्रा की बेटी रीमा का कहना है कि यूपी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। इस घर का एक मंजिले का नक्‍शा पास है, फिर भी पूरे घर को जबरन गिरा दिया गया। रीमा का कहना है कि उनको कोर्ट जाने की मोहलत भी नहीं दी गई।

    हालांकि यह बंगला कई साल पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क भी किया जा चुका है। लेकिन पीडीए के स्वीकृत मानचित्र के विपरीत कराए गए निर्माण को लेकर प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने विधिक रूप से कार्रवाई करते हुए इसके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। जिसके खिलाफ विजय मिश्रा ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने रिट याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद विजय मिश्रा ने कमिश्नर कोर्ट में अपील की थी। गुरुवार शाम पांच बजे कमिश्नर कोर्ट ने मेरिट के आधार पर विजय मिश्रा की अपील खारिज कर दी। जिसके बाद पीडीए के अधिकारियों ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

    अपको बता दे कि निषाद पार्टी से विधायक बने विजय मिश्रा के खिलाफ उनके ही रिश्तेदार ने ज्ञानपुर के धनापुर में मकान और अन्य सम्पत्ति कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद विधायक को गिरफ्तार कर आगरा जेल में भेज दिया गया था। इसी बीच उनके खिलाफ एक गायिका ने दुष्कर्म करने का मुकदमा भी दर्ज करा दिया है, जिसके बाद से विजय मिश्रा के कई फाइलें खुलने लगी हैं और उनकी मुश्किले बढ़ने लगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+