होली पर बुलडोजर की धूम: भक्त प्रह्लाद की सवारी से लेकर रगों की फुहार की तैयारी

इस बार बुलडोजर वाले पहलाद की मांग ज्यादा है, क्योंकि बाबा का बुलडोजर हर जगह चल रहा है। इसलिए प्रह्लाद भी बुलडोजर के साथ आ रहे हैं। वहीं सीएम योगी की बुलडोजर की कार्रवाई का असर होली की पिचकारियों में भी दिख रहा है।

 Prayagraj CM Yogi Adityanath Holi festival Prahlad with bulldozer Baba bulldozer wali pichkari

जहां एक तरफ प्रयागराज में योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई जारी हैं, वही अब सीएम योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर की कार्रवाई का असर होली के त्योहार पर भी दिखने को मिल रहा है। इसीलिए अबकी बार प्रह्लाद बुलडोजर के साथ नजर आ रहे हैं। इस बार होली पर बाबा के बुलडोजर वाली पिचकारी का क्रेज भी लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। इसीलिए पूरे उत्तर प्रदेश के बाजारों में बुलडोजर के साथ प्रह्लाद की मूर्ति व बुलडोजर वाली पिचकारी ही चारों तरफ नजर आ रही हैं।

 Prayagraj CM Yogi Adityanath Holi festival Prahlad with bulldozer Baba bulldozer wali pichkari

बुलडोजर पर आएंगे प्रह्लाद
लकड़ियों के साथ झाड़ झंखाड़ होलिका में रखा गया है, लेकिन इस बार खास बात यह है कि प्रह्लाद इस बार बुलडोजर के साथ आएंगे क्योंकि बीते कई दिनों से प्रयागराज के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी बुलडोजर का एक्शन देखने को मिल रहा है। अब इसका रंग होली में भी दिख रहा है। वहीं होलिका और प्रह्लाद की कलाकृति बनाने वाले कलाकार का कहना है कि इस बार बुलडोजर वाले पहलाद की मांग ज्यादा है, क्योंकि बाबा का बुलडोजर हर जगह चल रहा है। इसलिए प्रह्लाद भी बुलडोजर के साथ आ रहे हैं और ऐसा पहली बार है कि इस तरीके की मूर्ति बनाई गई है। जिसको प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश में पसंद किया जा रहा है।
बुलडोजर वाली पिचकारी का मार्केट में बढ़ा क्रेज
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर की कार्रवाई का असर होली की पिचकारियों में भी दिख रहा है। यही कारण है कि इस बार होली पर बाबा के बुलडोजर वाली पिचकारी का क्रेज बढ़ा हुआ है। बच्चों में इसकी जबरदस्त डिमांड है। इसके अलावा तमाम नए प्रकार की पिचकारियों ने मार्केट में दस्तक दी है। लेकिन यह दोनों पिचकारी इस साल पहली बार त्योहार पर लांच हुई हैं और छोटे बच्चों में बुलडोजर वाली पिचकारी सबसे अधिक क्रेज है।

 Prayagraj CM Yogi Adityanath Holi festival Prahlad with bulldozer Baba bulldozer wali pichkari

Recommended Video

    सारण: होलिका दहन पर अगर उचित मुहूर्त को लेकर लोगों में है भ्रम, तो देखें यह खास रिपोर्ट

    शहर में दिख रही भारी सजावट
    होलिका दहन के लिए सिर्फ एक दिन बचा है। शहर की हर गली चौराहे पर जगह-जगह होलिका सजा दी गई हैं। युवाओं ने उत्साह के साथ-साथ होली की तैयारी की है। कहीं पर डीजे का प्रबंध किया गया है तो कहीं पर रंग बिरंगी पताकाओं से होलिका दहन वाले स्थान की सजावट की गई है। इसके साथ ही बाजार में भी चहल पहल बढ़ गई है। लोग त्योहार की खरीदारी में व्यस्त हैं। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी होली की तैयारी लोगों ने उत्साह के साथ की है। कई स्थानों पर युवाओं ने होली पर डीजे की व्यवस्था की है। साथ ही रंगीन पन्नियों से सजावट की गई है। कई होलिका दहन वाले स्थानों पर बिजली की झालरें लगाई गई हैं ताकि होलिका आकर्षक लगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+