UP News: कौन है वो सिपाही जिसने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में कर दी श्रद्धालु की पिटाई? जानें पूरी कहानी
UP News: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़े एक श्रद्धालु से मारपीट और धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ है। इस घटना की जानकारी होने के बाद डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
दरअसल, यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मारपीट का वीडियो एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इसकी कड़ी निंदा की थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गेट नंबर चार से शुरू हुई कतार चौक थाने के सामने से मैदागिन की ओर बढ़ रही थी।

इस दौरान वहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पवन त्रिपाठी नाम का एक सिपाही तैनात था। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान सिपाही पवन त्रिपाठी की एक श्रद्धालु से किसी बात पर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर सिपाही ने श्रद्धालु से मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन सिपाही नहीं माना और श्रद्धालु को धक्का देकर वहां से निकाल दिया। इस दौरान वहां मौजूद किसी ने इस पूरे मामले का वीडियाे बना लिया और उसे वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और घटना पर संज्ञान लिया गया। वीडियो के आधार पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस मामले को लेकर डीसीपी ने तत्परता दिखाते हुए सिपाही पवन त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को भी श्रद्धालुओं से सद्व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अजय राय ने भी शेयर किया वीडियो
यह भी बता दे कि इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वीडियो को अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए पुलिसकर्मी के व्यवहार की कड़ी निंदा की। उन्होंने लिखा कि वाराणसी में प्रशासन श्रद्धालुओं को प्रताड़ित करने का कोई मौका नहीं चूक रही है।एक तो श्रद्धालु प्रशासनिक लापरवाहियों का दंश झेल रहे हैं, ऊपर से उन्हें मारा भी जा रहा है। यही है योगी सरकार का चाल और चरित्र।












Click it and Unblock the Notifications