पीसीएस-जे 2018 का रिजल्ट घोषित, 6041 अभ्यर्थी हुए सफल

Allahabad News, इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित कर दिया। पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा में 6041 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। अब वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित होने के बाद प्रारंभिक परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

PCS-J 2018 results declared, 6041 candidates succeeded

रिजल्ट घोषित करते हुए आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी सफल प्रतिभागियों की सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी वहां से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिये आप आयोग की बेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर क्लिक कर के सीधे रिजल्ट देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण बातें
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन की भर्ती 11 सितंबर 2018 को शुरू की थी। इस भर्ती में कुल 610 पद शामिल है। भर्ती के लिए 64691 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी और प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसंबर को हुई थी। फिलहाल परीक्षा देने वाले 38209 अभ्यर्थी में 6041 सफल हुए हैं। सबसे खास बात इस भर्ती की मेंस परीक्षा 30, 31 जनवरी व एक फरवरी को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+