यूपी: नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
प्रयागराज। बसपा सरकार में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुश्किल में फंस गए हैं। एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) और कुर्की का आदेश दिया है। नसीमुद्दीन के खिलाफ सड़क जाम कर यातायात बाधित करने का मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं। कई तारीखों पर वारंट जारी होने के बाद भी जब उन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने शनिवार को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने कुर्की के लिए धारा 82-83 सीआरपीसी की प्रक्रिया शुरू करने का भी आदेश दिया है।

क्या है मामला
भाजपा नेता दयाशंकर सिंह द्वारा बसपा अध्यक्ष मायावती पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के खिलाफ बसपा ने लखनऊ में सड़कों पर उतकर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। जिसकी अगुआई नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने की थी। इसी मामले में नसीमुद्दीन समेत पांच लोगो पर 21 जुलाई 2016 को लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा एसआई विजय कुमार पांडेय ने दर्ज कराया था। स्पेशल कोर्ट आई पत्रावली के अनुसार
नसीमुद्दीन सिद्दीकी आदि पर आरोप है कि यह बसपा के चार पांच हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ बगैर अनुमति के सड़क पर उतर आए और विधानसभा मार्ग को जाम कर दिया था। इससे यातायात प्रभावित हुआ।
स्पेशल कोर्ट आया केस
यह मामला अब प्रयागराज स्थित स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के लिये लखनउ ट्रांसफर होकर आया है। जिस पर स्पेशल जज पवन कुमार तिवारी सुनवाई कर रहे हैं। मुकदमें में सुनवाई शुरू हो चुकी है और आरोपियों को हाजिर होना था, लेकिन सुनवाई पर उनकी उपस्थिति ना होने पर कोर्ट ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और गैर जमानती वारंट जारी करते हुए कुर्की की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है। बता दें कि इससे पहले लगातार नसीमुद्दीन सिद्दीकी के विरुद्ध वारंट जारी किया जाता रहा । लेकिन, 5 सितंबर से लेकर अब तक वह एक बार भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जिस पर अब स्पेशल कोर्ट ने उनके विरुद्ध सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications