अतीक की पत्नी Shaista Parveen का सामने आया नया वीडियो, बुर्के में बेटे असद के साथ बैठी आई नजर..हाथ में थे कागज

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का पुलिस और एसटीएफ को अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है। वो लगातर अपनी लोकेशन बदल रही है। इस बीच शाइस्ता का एक नया वीडियो सामने आया है।

shaista parveen news

shaista parveen news: उमेश पाल हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद से ही माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी और 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। शाइस्ता की तलाश में प्रयागराज पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

हालांकि, पुलिस के हाथ अभी तक खाली है और शाइस्ता के बारे में अभी तक कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन, पुलिस प्रयागराज से लेकर कौशांबी तक छापेमारी कर रही है। इस बीच शाइस्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

इस वीडियो में शाइस्ता अपने बेटे के साथ नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि इस वीडियो को अतीक के समर्थकों द्वारा शेयर किया गया हैं। 12 सेकेंड वाला यह वीडियो कब का है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इस वीडियो में असद अपनी मां शाइस्ता के पास बैठा नजर आ रहा है। वहीं, बुर्का में मौजूद शाइस्ता के हाथ में कुछ पेपर हैं। इस बीच ऐसी खबर भी सामने आ रही है कि शाइस्ता, शूटर साबिर और अतीक की बहन आयश पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में है।

ऐसी जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी तलाश और तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि शाइस्ता लगातार अपने ठिकानों को बदल रही है और 19 फरवरी के बाद से किसी CCTV या किसी इलाके में देखी नहीं गई है।

खबर के मुताबिक, शाइस्ता ने बुर्के को ही अपने छिपने का हथियार बनाया है। बता दें, शाइस्ता का पता लगाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। बता दें, 55 दिन से ज्यादा वक्त बीत गया है लेकिन पुलिस शाइस्ता का पता नहीं लगा सकी है।

Recommended Video

    Atiq Ahmed की पत्नी Shaista Parveen बंगाल जाने की फिराक में ! मिली ये Location | वनइंडिया हिंदी

    ऐसी भी जानकारी सामने आ रही है कि शूटर साबिर इस वक्त शाइस्ता के साथ है और साया बनकर उसकी हिफाजत कर रहा है। वहीं, प्रयागराज पुलिस भी यूपी समेत चार राज्यों में शाइस्ता की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    यही नहीं, 20 से ज्यादा ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया, जिनपर शक है कि उन्होंने शाइस्ता को छिपने में मदद की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+