भाजपा विधायक साधना सिंह समेत पूर्व मंत्री पारसनाथ व रवींद्र शुक्ला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
प्रयागराज। प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने भाजपा विधायक साधना सिंह समेत पूर्व मंत्री पारसनाथ व रवींद्र शुक्ला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। सभी के विरूद्ध अलग अलग मामले में वारंट जारी किये गये हैं। साथ ही कोर्ट में हाजिर होने के लिये सख्त चेतावनी जारी की गयी है। पूर्व मंत्री पारस नाथ के विरूद्ध सरकार विरोधी आंदोलन और तोड़फोड़ के मुकदमे में हाजिर न होने पर, मुगलसराय से भाजपा की विधायक साधना सिंह द्वारा सड़क जाम कर हंगामा करने आदि के मामले पर व तेजाब फेंक कर घायल करने के मुकदमे में पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर अगली सुनवाई पर यह हाजिर नहीं हुये तो इनके विरूद्ध संपत्ति जब्तीकरण के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

पूर्व मंत्री पारसनाथ का मामला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जनवरी 2009 में समाजवादी पार्टी की जिला ईकाई आंदोलन चला रही थी। जिसका नेतृत्व तत्कालीन जिलाध्यक्ष अवधपाल कर रहे थे। इसमे पूर्व मंत्री पारसनाथ भी शामिल हुये थे। आंदोलन के दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी प्रदर्शन करते हुये सपाइयों ने कलेक्ट्रेट की ओर कूंच कर दिया और वहां हंगामा के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी गयी। इसी मामले में जौनपुर के लाइन बाजार थाने में 15 जनवरी 2009 को मुकदमा दर्ज किया गया और पूर्व मंत्री पारस नाथ आदि को नामजद किया गया। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की तो मुकदमें पर सुनवाई शुरू हुई। अब यह मुकदमा सांसद विधायक स्पेशल कोर्ट पहुंचा है, जिस पर सुनवाई करते हुये पारस नाथ को हाजिर होने के लिये समन जारी किया गया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुये। जिस पर स्पेशल कोर्ट ने सख्ती बरतते हुये उनके विरूद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। प्रकरण की अगली सुनवाई 24 जून को होगी।

भाजपा विधायक साधना सिंह का मामला
यूपी के चंदौली जिले में सड़क जाम कर बवाल करने के मामले में मुगलसराय से भाजपा की विधायक साधना सिंह पर 21 जनवरी 2004 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इन पर आरोप था कि अपने सैकडों समर्थकों के साथ साधना ने सड़क पर हंगामा काटा और सड़क जाम कर रास्ता अवरूद्ध कर दिया। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को समस्याएं उठानी पडी। एसएसआई दिलीप अस्थाना ने इस मामले में सड़क जाम, सरकारी कार्य में बाधा आदि पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला अब प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट में सुना जा रहा है। इस मामले में साधना को पूर्व में हाजिर न होने पर जमानतीय वारंट जारी हुआ था, लेकिन वह जमानत कराने कोर्ट नहीं पहुंची। इस पर स्पेशल कोर्ट ने उनके विरूद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया है। मकदमे पर अगली सुनवाई 24 जून को होगी।

पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला का मामला
पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला पर 14 अप्रैल 2016 की झांसी कोतवाली में मधुरिमा पटेरिया द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इन पर जमीन कब्जा करने व तेजाब फेंकने आदि का आरोप था। मुकदमे के अनुसार मधुरिमा पटेरिया के प्लाट पर कब्जा करने के लिये रवींद्र शुक्ला ने अपने साथियों समेत 14 अप्रैल को धावा बोल दिया था। प्लाट कब्जा करने का जब मधुरिमा के पति ने विरोध किया तो पहले फायर कर दहशत फैलाई गयी और फिर गाली गलौज के साथ मारपीट की गयी। जब मधुरिमा के पति ने आरोपियों को कब्जा नहीं करने दिया तो उसके उपर तेजाब फेंक दिया गया। जिससे राजू झुलस गया था। इसी मुकदमे की फाइल अब प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट में पहुंचने के बाद सुनवाई शुरू हुई है। जिसमें रवींद्र शुक्ला को हाजिर होने के लिये पिछली सुनवाई पर ही वारंट जारी किया गया था। लेकिन रविंद्र के हाजिर न होने पर अब उनके विरूद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें:- इलाहाबाद सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े
-
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications