Narendra Giri : क्या महंत नरेंद्र गिरि को वीडियो से किया जा रहा था ब्लैकमेल? सपा नेता पर क्यों घूमी शक की सुई

प्रयागराज, 21 सितंबर: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत पर सस्पेंस बरकरार है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। इसके साथ ही कई तरह के नए खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि महंत नरेंद्र गिरि ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या की है। ये भी कहा जा रहा है कि महंत नरेंद्र गिरि को एक सीडी के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। ब्लैकमेलिंग के इस मामले में समाजवादी पार्टी की सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे व्यक्ति भी जांच के दायरे में हैं।

Recommended Video

    Mahant Narendra Giri को Video के जरिए कौन कर रहा था Blackmail? | वनइंडिया हिंदी
    शिष्य आनंद गिरि के करीबी सपा नेता पुलिस की रडार पर

    शिष्य आनंद गिरि के करीबी सपा नेता पुलिस की रडार पर

    बता दें, महंत नरेंद्र गिरि ने आनंद गिरि को अखाड़े से बाहर कर दिया था। पुलिस ने महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें नरेंद्र गिरि ने अपने शिष्य आनंद गिरि से नाराजगी की बात लिखी है। पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र गिरि ने सुसाइड नोट में आत्महत्या की बात लिखी है और वसीयतनामा भी लिखा है। मामले में अखाड़े की संपत्ति पर अधिकार का विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि सपा के जिस नेता पर ब्लैकमेलिंग का सुई जा रही है वह अक्सर बाघंबरी मठ में नरेंद्र गिरि से मिलने आते थे। यही नहीं, पुलिस हिरासत में लिए गए शिष्य आनंद गिरि के भी करीबी बताए जा रहे हैं। प्रयागराज पुलिस को कॉल डिटेल की मदद से ये सभी अहम सुराग मिले हैं। जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    8 पन्नों के सुसाइड नोट में किसका-किसका जिक्र?

    8 पन्नों के सुसाइड नोट में किसका-किसका जिक्र?

    8 पन्नों के सुसाइड नोट में आद्या तिवारी और संदीप तिवारी का भी जिक्र है। आद्या तिवारी लेटे हनुमान जी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी हैं, जबकि संदीप तिवारी उनके बेटे हैं। सुसाइड नोट में आनंद गिरि का नाम सामने आने के बाद हरिद्वार से उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज पहुंच गई है। अब उनसे एसओजी की टीम पूछताछ करेगी। पुलिस ने आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को भी हिरासत में लिया है।

    4 मिनट के वीडियों में क्या था ?

    4 मिनट के वीडियों में क्या था ?

    बता दें, महंत नरेंद्र गिरि ने मौत से पहले अपने मोबाइल से एक वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो पुलिस के हाथ लग गया है। पुलिस का कहना है कि नरेंद्र गिरि ने मौत से ठीक पहले चार मिनट का वीडियो बनाया था। पुलिस ने नरेंद्र गिरि के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

    सीएम योगी ने कहा- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

    सीएम योगी ने कहा- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

    बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य सहित तमाम लोग मंगलवार को महंत नरेंद्र गिरि को प्रयागराज में उनके बाघंबरी मठ स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सीएम योगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कल की घटना को लेकर बहुत से साक्ष्य इकट्ठे किए गए हैं। पुलिस की एक टीम, यहां के एडीजी जोन, आईजी रेंज और डीआईजी प्रयागराज, मंडलायुक्त प्रयागराज सभी अधिकारी एकसाथ मिलकर इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। सीएम ने कहा कि एक-एक घटना का पर्दाफाश होगा और दोषी को अवश्य सजा मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+