Marriage Scam: 20 से अधिक दूल्हों से शादी कर भागी लुटेरी दुल्हन, प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार
Marriage Scam: प्रयागराज में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है जो शादी के नाम पर ठगी करता था। इस गिरोह में चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, जो बीते तीन सालों से लोगों को ठग रहे थे।
गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वे दुल्हन बनकर अब तक 20 से अधिक युवकों को अपना शिकार बना चुकी हैं। वे शादी के बाद घर से जेवर और नकदी लेकर चुपचाप फरार हो जाती थीं।

यह गिरोह बेहद पेशेवर ढंग से काम करता था। नकली दस्तावेज़, फर्जी रिश्तेदार और तैयार स्क्रिप्ट के साथ ये लोगों को भरोसे में लेते और शादी का नाटक करते थे केवल अप ही नहीं किया ने राज्यों में भी इनका नेटवर्क फैला है।
ऐसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़
इस मामले की शुरुआत राजस्थान के गोपाल गुर्जर की शिकायत से हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी का झांसा देकर कुछ लोगों द्वारा उनसे 1.75 लाख रुपये की ठगी की गई है।
इस मामले में प्रयागराज जनपद के खुल्दाबाद थाने में केस दर्ज होते ही पुलिस ने पड़ताल शुरू की। शनिवार को एक मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सात लोगों को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।
शादी से पहले और बाद का खेल
पुलिस की पूछताछ और जांच पड़ताल में पता चला कि गिरोह में सबसे अहम भूमिका श्रीराम गुर्जर निभाता था। वह लड़कों की तलाश करता, फिर नकली रिश्तेदार बनकर बातचीत करता और रिश्ता पक्का कराता।
शादी के बाद दुल्हनें कभी विदाई से पहले, तो कभी ससुराल पहुंचने के बाद मौका देख फरार हो जाती थीं। ऐसा एक दो बार नहीं करीब दो दर्जन बार शादी कर यह लोग घर से कैश, गहने और मोबाइल जैसी चीजें लेकर चली जाती थीं।
पूछताछ में कुछ ऐसे भी मामले सामने आए जिसमें पता चला कि गिरोह के पुरुष सदस्य खुद ससुराल पहुंच जाते और बहाने से दुल्हन की विदाई कराते। रास्ते में ही लड़की गायब हो जाती और फोन स्विच ऑफ कर देती।
जब पीड़ित परिवार संपर्क करने की कोशिश करता तो उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती थी। गिरोह के लोगों द्वारा कहा जाता है की लड़की को तुम्हारे द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके चलते उसने कोई गलत फैसला ले लिया है।
उसके बाद गिरोह के लोग यह भी कह कर धमकाते थे कि यदि तुमने फोन करना बंद नहीं किया तो तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के साथ ही पुलिस में शिकायत करेंगे। गिरोह के लोगों के धमकियों से ससुराल वाले डर जाते थे और पुलिस शिकायत नहीं करते थे।
पुलिस का मानना है कि इस गिरोह से काफी संख्या में लोग जुड़े हो सकते हैं तथा इनका नेटवर्क उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और अन्य राज्यों में भी फैला है। फिलहाल पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने 6 फर्जी आधार कार्ड और 35 हजार रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications