इंस्टाग्राम पर 12वीं की छात्रा को दोस्ती पड़ी महंगी, लड़के ने यूं तबाह कर दी जिंदगी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक बार फिर से सोशल मीडिया से दोस्ती और फिर इश्क के बाद ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद क्रिमिनल एक्टिविटी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। युवक ने छात्रा से दोस्ती की और दोस्ती जब प्यार के रिश्ते में बदली तो उसने शारीरिक संबंध बनाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो के जरिए वह लड़की और उसके घरवालों को ब्लैकमेल करने लगा। लड़की के परिजनों ने चौक थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि, युवक ने लड़की के साथ खुद की शादी हो जाने का दावा किया, लेकिन वीडियो बनाने और ब्लैकमेल समेत दुष्कर्म के मामले में उसे जेल भेज दिया गया है।

इंस्‍टाग्राम पर की छात्रा से दोस्ती

इंस्‍टाग्राम पर की छात्रा से दोस्ती

पुलिस के अनुसार, चौक इलाके में रहने वाला रमन यादव बीटेक का छात्र था। बीच में ही उसने पढ़ाई छोड़ दी। इसी बीच उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर इलाके के ही रहने वाले एक 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से हो गई। दोस्ती बढ़ी तो उनका रिश्ता भी गहरा होता चला गया और रमन और छात्रा एक दूसरे से मिलने भी लगे। इसी दौरान रमन ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने का अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसके जरिए वह छात्रा और उसके परिजनों को ब्लैकमेल करने लगा।

ब्लैकमेल कर मंदिर में की शादी

ब्लैकमेल कर मंदिर में की शादी

आरोप है कि 30 नवंबर को रमन ने वीडियो के जरिए ही ब्लैकमेल कर मंदिर में शादी भी कर ली और अब वह उस वीडियो के जरिए उसके परिजनों को ब्लैकमेल करने लगा। परेशान छात्रा ने अपनी जान देने की कोशिश की तो परिजनों ने उसे किसी तरह संभाला और थाने में शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

जेल भेजा गया युवक

जेल भेजा गया युवक

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए दारोगा रविंद्र कुमार ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवक के विरुद्ध दुष्कर्म समेत आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+